November 8, 2026

आज लगेगा टाउन हाल में बहुउददेशीय स्वास्थ्य शिविर

मसूरीl संवाददाता
मसूरी के टाउन हाल में मंगलवार को बहुउददेशीय स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा। जिसमें मंहत इंद्रेश अस्पताल के चिकित्सकों, जिला चिकित्सालय व उप जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक रोगियों का परीक्षण करेंगे।
बहुउददेशीय शिविर की जानकारी देते हुए उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. खजान सिंह चौहान ने बताया कि उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर बहुउददेशीय शिविर टाउन हाल में आज 30 सितंबर को लगाया जायेगा जिसमें मंहत इंद्रेश अस्पताल, टीबी रोग की टीम, मानसिक रोग आदि के साथ ही नेत्र रोग, ईएनटी, स्त्री रोग, हडडी रोग, सामान्य रोग, चर्मरोग, मनोरोग आदि के चिकित्सक रोगियों का निशुल्क परीक्षण करेंगे व निशुल्क दवा वितरित की जायेगी। वहीं शिविर में दिव्यागों को उपकरण वितरित करने के साथ ही दिव्याग प्रमाण पत्र भी बनाये जायेंगे ताकि उनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जायेगा। इसके साथ ही आरबीएसके, आरकेएमके, टीकाकरण, टीबी, एनसीडी व रक्त आदि की जांच भी की जायेगी। वहीं शिविर में आयुष्मान कार्ड तथा आभा आईडी भी बनायी जायेगी। जिसके लिए लाभार्थियों को राशन कार्ड व आधार कार्ड लाना होगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाडे के तहत बहुउददेशीय शिविर लगाया जा रहा है जिसका उदघाटन प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच है कि समाज के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले उसी के तहत यह शिविर लगाया जा रहा है वहीं स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार के तहत भी अभियान चलाया जा रहा है ताकि सभी स्वस्थ्य रह सकें। इस मौके पर डा. संतोष नेगी, डा. अभिनव वैदिक, डा. विशाल वर्मा, डा. मयंक राय, फिजियोथेरेपिस्ट आशीष सवाई, फार्मासिस्ट चंदन सिंह भंडारी, सहित भाजपा उपाध्यक्ष गुड मोहन राणा, विजय बिदवाल, कार्यक्रम संयोजक जगजीत कुकरेजा, शिव अरोड़ा, अक्षय रावत आदि मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed