November 8, 2026

युवजन सभा ने बाल्मीकि जयंती की पूर्व बेला पर सम्मान समारोह व गोष्ठी का आयोजन किया

युवजन सभा ने बाल्मीकि जयंती की पूर्व बेला पर सम्मान समारोह व गोष्ठी का आयोजन किया
Devendra Uniyal
मसूरी।
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज उत्तराखंड प्रदेश शाखा मसूरी ने बाल्मीकि जयंती के अवसर पर बेला पर राजमंडी लंढौर में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित कर समाज के लोगों को सम्मानित किया।
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज शाखा मसूरी ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जयंती की पूर्व बेला पर मसूरी के राजमंडी में वाल्मीकि मंदिर सभागार में भव्य रूप से पूजा अर्चना कर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री माननीय सुशील राठी, नगर पालिका के अध्यक्ष मीरा सकलानी, लोक गायिका एवं वरिष्ठ समाजसेवी सोनिया आनंद रावत एवं वरिष्ठ समाजसेवी मसूरी व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल मौजुद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवजन समाज उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान ने की एवं कार्यक्रम का संचालन मसूरी शाखा युवजन समाज के शहर महामंत्री रामपाल भारती ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्र्रजवलित किया गया। विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में सुशील राठी, मीरा सकलानी, रजत अग्रवाल, सोनिया आनंद रावत को शॉल व पटका भेंट व पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजत अग्रवाल ने कहा कि वाल्मीकि जी ने जो रास्ता समाज को दिखाने का काम किया हम सबको मिलकर उसे रास्ते पर चलकर चलने का संकल्प लेना चाहिए और वाल्मीकि समाज की हमेशा हर एक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका रहती है। नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी ने कहा कि वाल्मीकि समाज को सर्वप्रथम नमन करती हूं पुष्पांजलि अर्पित करती हूं ऐसे महापुरुष को नमन करना उनको याद करना समाज हित में है। कहा कि वाल्मीकि समाज मसूरी की रीड की हड्डी है जो मसूरी अंतर्राष्ट्रीय हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है और यहां की स्वच्छता पूरे प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया जिसका श्रेय वाल्मीकि समाज के लोगों को जाता है। सोनिया आनंद रावत ने कहा कि वाल्मीकि समाज एक ऐसा समाज है जो अन्य समाज को भी दिशा और शिक्षा देने का काम करता है हम लोगों को जातिगत भेदभाव को भूलकर सभी को गले लगाना होगा सभी को साथ लेकर चलना होगा और समाज के लोगों को सम्मानित करना होगा तभी समाज के लोग आगे आकर अपने हक और अधिकार को पहचान सकेंगे उन्होंने आह्वान किया कि शीघ्र समाज के लोगों का बड़े स्तर पर नागरिक अभिनंदन और सम्मान समारोह किया जाएगा। सुशील राठी ने अपने संबोधन में वाल्मीकि जी के चरणों में नमन करते हुए सभी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की व कहा कि चाहे देश की बात हो या हिंदू की बात हो वाल्मीकि समाज ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने का काम किया है। धर्म के असली रक्षक के रूप में वाल्मीकि समाज के लोग जाने जाते हैं जो सफाई से लेकर और धर्म की रक्षा तक अपने अग्रणी भूमिका निभाते हैं। ऐसे समाज के लोगों को जितना नमन किया जाए जितनी उनकी तारीफ की जाए जितना उनको सम्मान दिया जाए वह काम होगा। कहा कि युवजन समाज संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं जो ऐसे महापुरुषों के जन्म जयंती के अवसर पर ऐसे काम कार्य कार्यक्रम आयोजित कर हम सबको आपस में विचार प्रदान प्रदान करने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि वाल्मीकि जी ने त्रिकाल दर्शी थे रामायण लिखकर राम जी के जीवन की गाथा को उनके जन्म से पहले ही व्यक्त कर दिया था ऐसे त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि जी जिन्होंने समाज को सही रास्ता दिखाने का काम किया और सीता माता की रक्षा की लव कुश को दीक्षा शिक्षा दीक्षा देने का काम किया जो शिक्षा दीक्षा आज भी अन्य समाज के लोगों के काम आ रही है। वह शिक्षण महर्षि वाल्मीकि जी के द्वारा दी हुई है उसका सम्मान होना चाहिए समाज में और समाज के लोगों से निवेदन किया कि समाज के लोग समाज में फैली कुरीतियां एवं बुराइयों को दूर करने के लिए कार्य करें और समाज हित में अपने हक और अधिकारों के लिए आगे जाकर कम करें। कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समाज में एक संदेश दिया था की रघुकुल रीत सदा चलाई प्राण जाए पर वतन वचन न जाए इस चीज को समाज के लोगों को आगे बढ़ना चाहिए और उनके संदेश उनके लेख को हम लोगों को पढ़ना चाहिए और अपनी नई जनरेशन युवा वर्ग के लोगों को इस चीज का ज्ञान और इस चीज को पढना चाहिए तभी समाज में जन जागृति उत्पन्न होगी और समाज का भला हो पाएगा। इस मौके पर संगठन के मंसूरी अध्यक्ष भरत लाल महामंत्री रामपाल, जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र रनियाल, सुरेश यादव, सुरेश पटेल, ओमप्रकाश जुझरिया, नितेश राजोरिया, जसवीर सिंह यादव, ं साहेब अंसारी, सारथना देवी, प्रतिमा देवी, रोशनी देवी, फूलवती देवी, कृष्ण दिल, सुनीता यादव, बबीता सक्सेना, आदि मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed