एसबीआई को भाजपा नेताओं के नाम धमकी भरा ईमेल करने पर पुलिस ने की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
एसबीआई को भाजपा नेताओं के नाम धमकी भरा ईमेल करने पर
पुलिस ने की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
मसूरी।
Devendra Uniyal
स्टेट बैंक के साथ ही अन्य चार बैंकों को भाजपा नेताओं के नाम धमकी भारी ईमेल मिलने से शहर में हड़कंप मच गयाl
सोमवार को स्टेट बैंक सहित अन्य चार बैंक शाखाओं को एक फर्जी मेल भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल व मीडिया प्रभारी जगजीत कुकरेजा के नाम से आया जिसमें मसूरी के लोगों के सभी ऋण माफ कर दिए जाने की धमकी दी गई है और ऐसा न करने पर बैंक का सभी कैश, जेवर लेने व कर्मचारियों की कनपटटी पर बंदूक रखे जाने वह बैंक में आगजनी करने की धमकी दी गई है जिसकी सूचना मुख्य बैंक प्रबंधक सचिन शाह ने कोतवाली में दी है l
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच शुरू कर दीl
इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक सचिन शाह ने बताया कि रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल व जगजीत कुकरेजा के नाम से आयी मेल में धमकी दी गयी है कि अगर मंगल वार तक सभी लोगों के ऋण माफ नहीं किए गये तो बैंक का कैश, जेवरात ले जायेगे व कर्मचारियों की कनपटटी पर बंदूक रखेगे। मेल में लिखा है कि हम मसूरी के शक्तिशाली लोग है हम पर कोई पुलिस जांच भी नहीं होगी। अगर हमारा बस चला तो अगले दो दिन में सहसपुर से गुंडे बुलाकर तुम्हारी ब्रांच में आग लगा देंगे व बुधबार को सारे स्टेट बैंक शाखा के कर्मचारियों के घर में घुसकर गोली से उड़ा देंगे। बताया कि मेल में मुख्य शाखा सहित एसबीआई लबासना, एसबीआई लंढौर कैंट व एसबीआई गुरू नानक स्कूल शाखा शामिल हैं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में लिखित शिकायत दी है वह बैंकों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है
इस संबंध में भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल व मीडिया प्रभारी जगजीत कुकरेजा ने कहा कि बैंक को फर्जी मेल हमारे नाम से भेजी गयी है उनके द्वारा किसी बैंक को कोई मेल नहीं भेजी गयी है। यह शरारती तत्वों ने उनकी सामाजिक छवि को खराब करने का प्रयास किया है। इस मामले की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गयी है व मांग की गई है कि शीघ्र ऐसे असामाजिक तत्वों का पता लगाया जाय व कड़ी सजा दी जाय।
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सचिन साह व भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पुलिस द्वारा उक्त मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है जिसकी जांच साइबर क्राइम को सौंप दी गई हैl
संपादक: देव उनियाल
