March 7, 2026

मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कोतवाली जाकर व्यापारियों के अनावश्यक उत्पीडन का विरोध किया

0

मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कोतवाली जाकर व्यापारियों के अनावश्यक उत्पीडन का विरोध किया

मसूरी।
Devendra Uniyal
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने कोतवाली जाकर चालान के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का विरोध किया व चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई की जायेगी तो पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान से मिला व चालान के नाम पर व्यापारियों का उत्पीडन करने का विरोध किया। इस मौके पर रजत अग्रवाल ने कहा कि गत दिवस लाइब्रेरी के एसआई कुलदीप ने एक युवक का हेलमेट न लगाने पर दुपहिया वाहनसीज कर दिया। जबकि उसके पास कागज थे। उन्होंने कहा कि हेलमेट न होने पर वाहन सीज करना न्याय संगत नहीं है। वहीं एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने कहा कि व्यापारियों ने कोतवाल का घेराव किया व एक एसआई के द्वारा गलत तरीके से वाहन सीज किया गया व चालान किया गया वहीं लोगों से अभद्रता की गयी। पूरा मामला कोतवाल के संज्ञान में लाया गया l
उन्होंने कहा कि पुलिस के चालान का कोई विरोध नहीं है त्रिपल राइडिंग, तेज वाहन चलाने, सहित जो भी चालान पुलिस के नियमों में आते हैं किए जाय लेकिन बेवजह किसी का उत्पीडन बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों ने कुछ आरोप चालान के संबंध में लगाये है, जिसमें जानकारी लेकर संबंधित कर्मचारियों से पता किया जायेगा व जो भी आवश्यक कदम उठाने पडेंगे उठाएंगे। उन्होंने कहाकि मसूरी के संबंध में जो भी सुझाव दिए जायेंगे उसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहाकि यातायात पहले से बेहतर है, लेकिन सड़कों की खराब हालात के कारण कई स्थानों पर समस्यायें आ रही है, उसे दूर किया जायेगा। इस मौके पर व्यापार संघ के उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, अभिलाष, सपना शर्मा, मनोज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल सहित व्यापारी मौजूद रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *