November 7, 2026

भाजपा आत्मनिर्भर कार्यशाला में स्वदेशी सामान के उपयोग का संकल्प लिया

मसूरी।

14 अक्टूबर
Devendra Uniyal
भाजपा मसूरी मंडल मसूरी आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं का आहवान किया गया कि आत्म निर्भर भारत को बनाने के लिए आगे आयें, स्वदेशी सामानों की खरीद करें व छोटे छोटे उद्योग लगा कर कार्य शुरू करें।
श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित भाजपा मसूरी मंडल आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में बतौर मुख्य अतिथि जिला टिहरी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा का पूरे देश में मिशन चल रहा है कि आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए सभी को स्वदेशी का उपयोग करना है चाहे कपड़े हो, या खानेपीने की वस्तुएं हो। प्रधानमंत्री मोदी चाहते है कि भारत 2047 में विकसित भारत की कल्पना है जिसके तहत देश भर में आत्म निर्भर भारत के तहत अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो महिला समूह उत्पादन कर रही है उन्हें खरीदे, छोटे छोटे लघु उद्योग लगाये व उसी सामान को खरीदें। उन्होंने कहा कि पहले देश पर मुगलों ने राज किया फिर अंग्रेजो ने राज किया व उसके बाद 1947 में देश आजाद हुआ लेकिन ऐसी सरकार बनी जिसने स्वदेशी को बढावा नहीं दिया लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्म निर्भर भारत का सपना देखा व उसका संकल्प लिया। उसी को आगे बढाने के लिए पूरे देश में आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है ताकि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन सके। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि आत्म निर्भर भारत को बनाने के लिए जनता के बीच जाकर अभियान चलाना होगा व यह समझाना पडेगा कि भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए भारतीय वस्तुओं का उपयोग करना पडे़गा स्वदेशी को अपनाना पडेगा व संकल्प लेना होगा। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान ने किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, वरिष्ठ भाजना नेता मदनमोहन शर्मा, पूर्व महामंत्री कुशाल राणा, पालिका सभासद गौरी थपलियाल, रणवीर कंडारी, विजय बुटोला, राजेश गुप्ता, सतीश ढौडियाल,सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed