March 7, 2026

भाजपा सरकार आपदा पीड़ितों के साथ कर रही भेदभाव

0

भाजपा सरकार आपदा पीड़ितों के साथ कर रही भेदभाव

मसूरी।
Devendra Uniyal
उत्तराखंड में बरसात में आयी आपदा पर बोलते हुए पूर्व मंडी परिषद के अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि इस आपदा में जो लोग हताहत हुए है उनके प्रति हमारी संवेदना है, व पीड़ित परिवारों के साथ खडें है लेकिन ऐसे मौके पर सरकार को बिना भेदभाव के मदद करनी चाहिए उसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आपदा में भी भेदभाव कर रही है, जिसके उनके पास प्रमाण हैं। वहीं कांग्रेस ने मसूरी विधानसभा, उत्तरकाशी, चमोली में आपदा पीड़ितो की मदद की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, प्रीतम सिंह, कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली आदि थे व आपदा पीडितों को मौके पर जाकर पच्चीस हजार, बीस हजार, पद्रह हजार, पांच हजार व तीन हजार रूपये राहत राशि के चैक सैंकड़ो लोगों को दिए गये वहीं राशन आदि भी वितरित किया गया। इन लोगों के पास कोई नहीं पहुंचा था। केवल जहां भाजपा कार्यकर्ता थे वहां ही पहुंचे। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा आपदा में मकान क्षतिग्रस्त होने पर पांच लाख का मुआवजा दिया जाता है लेकिन इसमें भेदभाव किया गया व मसूरी विधानसभा में 15 लोग मरे हैं, लेकिन राहत में भेदभाव बरता गया है। कहा कि चीडोवाली में एक का मकान गिरा व उसे एक लाख 20 हजार का चैक दिया व उसे बाद में वापस ले लिया जबकि पांच लाख देने चाहिए थेl
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद आदि मौजूद रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *