November 6, 2026

उत्तराखंड होटल एसोसिएशन ने गढवाल मंडल विकास निगम ,प्रदेश सरकार का शीत कालीन यात्रा के लिए निगम के होटलों में पचास प्रतिशत की छूट देने का किया स्वागत

उत्तराखंड होटल एसोसिएशन ने गढवाल मंडल विकास निगम ,प्रदेश सरकार का शीत कालीन यात्रा के लिए निगम के होटलों में पचास प्रतिशत की छूट देने का किया स्वागत9

मसूरी। संवाददाता
उत्तराखंड होटल एसोसिएशन ने गढवाल मंडल विकास निगम व प्रदेश सरकार का शीत कालीन यात्रा के लिए निगम के होटलों में पचास प्रतिशत की छूट का स्वागत किया है व उत्तराखंड होटल एसोसिएशन ने इससे संबद्ध करते हुए इसका समर्थन किया व उत्तराखंड के विशेष कर उत्तरकाशी, रूद्र प्रयाग व चमोली सहित अन्य स्थानों पर भी होटलों में पचास प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की।
उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि शीत कालीन यात्रा हम सबका सपना था कि अच्छी तरह से चले व सालों से इसके लिए प्रयासरत थे, आज गढवाल मंडल विकास निगम ने उत्तराखंड के सारे होटलों विशेष कर उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग व चमोली के चारधाम रूटों पर शीत कालीन यात्रा को प्रमोट करने के लिए पचास प्रतिशत की छुट देने की घोषणा की जिसका उत्तराखंड होटल एसोसिएशन स्वागत व समर्थन करता है व सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उत्तराखंड होटल एसोसिएशन भी शीत कालीन यात्रा को प्रमोट करने के लिए अपने होटलों में भी पंचास प्रतिशत की छूट देगा। ताकि शीत कालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिले, सुखद अहसास हो व अच्छा अनुभव मिले व कम खर्चे पर यात्रा कर सकें। वहीं उन्होंने कहा कि इससे जहां शीत कालीन यात्रा को आगे बढाने का अवसर मिलेगा वही पलायन रूकेगा व इन क्षेत्र में युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी दो पड़ावों पर शीत कालीन यात्रा में शामिल होने की बात कही है, जिससे साफ है कि सभी राजनैतिक दल शीत कालीन यात्रा की महत्ता को समझ रहे हैं जो प्रदेश के विकास के लिए जरूरी है। इस मौके पर मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहाकि मसूरी होटल एसोसिएशन गढवाल मडल विकास निगम ने शीत कालीन यात्रा के लिए यात्रियों को पचास प्रतिशत छूट देने की घोषणा से उत्साहित है वहीं उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यंक्ष संदीप साहनी ने भी इसका समर्थन किया व यात्रा रूट के होटलों में पचास प्रतिशत छूट होटलों में देने की घोषणा की व मसूरी में भी जो चार धाम शीत कालीन यात्रा के तहत आयेगें उनको पचास प्रतिशत की छूट देने के लिए होटलियर्सं से आग्रह किया जायेगा। अगर शीता काल में व्यवसाय बढेगा तो निश्चित ही यहां के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा व रोजगार मिलेगा व पलायन रूकेगा। इस मौके पर उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के महासचिव दीपक अग्रवाल व मसूरी होटल एसोसिएशन के महासचिव अजय भार्गव भी मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed