November 6, 2026

झड़ीपानी कोल्हूखेत आवासीय क्षेत्र में बारहसिंघा देखा गया

मसूरी।
Devendra Uniyal
शरद ऋतु आते ही अब जंगली जानवर शहरों की ओर आने लगे है, ऐसी ही एक घटना झडीपानी कोल्हूखेत मार्ग पर एक आवास में रात्रि को बारहसिंघा भटक कर आ गया व काफी देर आस पास घूमता रहा व उसके बाद जंगल में चला गया। जिसका स्थानीय व राज्य आंदोलनकारी निवासी प्रदीप भंडारी ने वीडियों बनाया।
मसूरी के आस पास के क्षेत्रों में शीतकाल के दौरान जंगली जानवर आवासीय क्षेत्रों में आने लगते है, इसी कड़ी में गत रात्रि एक बारहिंसंघा झडीपानी कोल्हूखेत मार्ग पर बने आवासीय क्षेत्र में आ धकमा। स्थानीय निवासी राज्यआंदोलनकारी प्रदीप भंडारी ने बारहसिंघा का वीडियो बनाया। पहले वह कोल्हूखेत जाने वाले मार्ग पर विचरण कर रहा था व उसके बाद वह सीढी चढकर उनके प्रागंण में आ गया, लेकिन कुछ देर रूकने के बाद वह वापस जंगल की ओर लौट गया। वहीं विगत दिनों एनएच 707 टिहरी बाईपास रोड पर भी एक वाहन चालक ने वाहन के आगे आने पर तीन बारहसिंघों का वीडियों बनाया था जो वाहन की लाइट पड़ने पर सड़क पर खडे़ हो गये थे बाद में जब हार्न बजाया तो वह जंगल की ओर चले गये। गतवर्ष भी झडीपानी कोल्हूखेत मार्ग पर जंगल में भालू देखा गया था वहीं बरसात के दिनों में कैमल बैक रोड पर संत निरंकारी मंडल आवास के नीचे जंगल में भालू का पूरा परिवार देखा गया था वहीं कुलड़ी क्षेत्र में भी गुलदार परिवार के साथ देखा गया था। इसी तरह खटटा पानी क्षेत्र में भी इसी बरसात में गुलदार देखा गया जिसकी सूचना वन विभाग को देने पर उन्होंने जाल डाल कर उसे पकड़ लिया था। झडीपानी निवासी प्रदीप भंडारी ने बताया कि यह घटना रात दस बजे की है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लगातार जंगली जानवर आ रहे है l

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed