June 21, 2026

टैक्सी कार दुर्घटनाग्रस्त .चालक को आई  गंभीर चोटें

टैक्सी कार दुर्घटनाग्रस्त .चालक को आई  गंभीर चोटें

 मसूरीl 

Devendra Uniyal 

सोमवार को पर्यटन नगरी मसूरी में उसे वक्त  अफरा तफरी मच गई जब जब मुसानिक लॉज बस स्टैंड से पहले एक टैक्सी कार अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से लिंक मार्ग पर जा गिरी l

घटना में टैक्सी चालक  को गंभीर चोटें आ गई जिसे स्थानीय निवासियों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गयाl

घटना सुबह करीब 8:45 की है जब चालक किंग रेट से मेसानिक लॉज बस स्टैंड  की ओर आ रहा था बस स्टैंड से पहले टैक्सी कार अचानक अनियंत्रित होकर  मुख्य मार्ग से लिंक मार्ग पर  जा  गिरी जिसमें टैक्सी चालक राजवीर सिंह पुत्र  नारायण सिंह पंवार, उम्र 20 निवासी ग्राम सभा बिच्छू थाना थत्यूड गंभीर रूप से घायल हो गयाl

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना सुबह 8:45 की है कार चालक किंगरेट से बस अड्डे की ओर आ रहा था बस अड्डे से पहले कार नियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लिंक मार्ग पर गिर गई जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा हैl बताया कि चालक को नींद की झपकी आ गई थी जिससे उक्त हादसा  हो गयाl घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया हैl

वही घटना के बाद चीता मोबाइल यूनिट और मसूरी कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कार को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। प्राथमिक जांच में चालक को नींद की झपकी आना माना गया l

इसके साथ ही पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके l

स्थानीय निवास मोहन का कहना है कि मसूरी में लगातार बढ़ते वाहन दबाव और संकरे मोड़ों के कारण इस तरह की दुर्घटनाएँ अक्सर देखने को मिल रही हैं। 

बताया कि इससे पहले भी यहां पर एक रोडवेज की बस और दो छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं  बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त स्थान पर मजबूत क्रॉस बैरियर नहीं लगाया गया जिससे सोमवार को भी उक्त  हादसा हो गया हैl

 स्थानीय निवासियों ने उक्त स्थान पर मजबूत क्रॉस बैरियर लगाने की मांग की है ताकि आने वाले समय में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सकेl