March 6, 2026

रोटरी ने संस्कृत महाविद्यालय के 44 छात्रों को पौधों के गमले किए वितरित

0
रोटरी ने संस्कृत महाविद्यालय के 44 छात्रों को पौधों के गमले किए वितरित
 मसूरी।
Devendra uniyal
 रोटरी क्लब मसूरी ने सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय लंढौर मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों को 44 पौधों सहित गमले वितरित किए ताकि वे पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर उन्हें लगाएं व देखभाल कर सकें। सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी एवं संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक वैभव तायल ने रोटरी क्लब के सदस्यों का हृदयिक स्वागत किया। इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने हरेला प्रोजेक्ट के अंतर्गत जुलाई 2025 से शुरू की गई इस पहल के तहत मसूरी के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को पौधों के गमले वितरित किए। प्रोजेक्ट निदेशक रोटेरियन रजत अग्रवाल ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर प्लांटर पर विद्यालय और छात्र का नाम मुद्रित है, इसलिए प्रत्येक छात्र को अपने गमलों की देखभाल पूरी जिम्मेदारी से करनी चाहिए। मई के महीने में तीन ऐसे छात्रों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने अपने गमलों में लगे पौधों की सर्वश्रेष्ठ देखभाल की होगी। छात्र अपने-अपने पौधे लगे गमलों को प्राप्त कर उत्साहित थे और उन्होंने अपने पौधों की जिम्मेदारी से देखभाल करने का आश्वासन भी दिया। रोटरी क्लब ने विद्यालय को 10 एलईडी बल्ब भी उपहार स्वरूप देकर ऊर्जा संरक्षण और बेहतर प्रकाश व्यवस्था में मदद की। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल की ओर से छात्रों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रोजेक्ट निदेशक रोटेरियन रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन त्रिपाठी, विनेश संघल, एवं निर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी मित्तल आदि मौजूद रहे।
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *