September 19, 2026

टीवीसी कमेटी की बैठक में पटरी वालों के विस्थापन प्रक्रिया शुरू

  1. टीवीसी कमेटी की बैठक में पटरी वालों के विस्थापन प्रक्रिया शुरू

    मसूरी। Devendra Uniyal
     नगर पालिका सभागार में पटरी वालों को विस्थापन की प्रक्रिया शुरू कर दीl एसडीएम की अध्यक्षता में टीवीसी कमेटी की बैठक में करीब साठ से अधिक पटरी वालों को स्थान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी कर दी गयी है। बैठक के दौरान हंगामा भी किया लेकिन एसडीएम की सख्ती के कारण मामला शांत हो गया।
    इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि मसूरी में मालरोड से पटरी हटाने व उन्हें विस्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है व आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है वहीं कुछ लोगों की अभी जांच जारी है। वहीं 80 में से साठ को स्थान उपलब्ध करा दिए गये है, जिसमें पिक्चर पैलेस से लंढौर रोड, कंपनीबाग आदि है। उन्होंने बताया कि कंपनीबाग में 16 स्थान होने  के बावजूद वहां पर 30 लोगों ने आवंटन के लिए आवेदन किया जिस पर लाटरी के माध्यम से उन्हें स्थान उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि हर हाल में 20 दिसंबर से मालरोड से पटरी हटा दी जायेगी। वहीं कहाकि टीवीसी सदस्यों को नाराज लोगों के द्वारा धमकाने का मामला संज्ञान में आया है उन्हें कहा गया है कि डरने की जरूरत नहीं है अगर कोई धमकाता है तो तत्काल पुलिस में शिकायत करें उनकी पूरी सुरक्षा की जायेगी। इस दौरान कांग्रेस नेत्री सोनिया आंनद रावत ने हंगामा किया व एसडीएम के साथ बहस की व उन्हें बीजेपी का चेहरा बताया। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि मालरोड पर्यटको व आम नागरिकों के लिए सुविधा जनक बने इसके लिए पटरी हो हटाया जा रहा है व उन्हें फड अधिनियम के तहत अन्यत्र विस्थापन किया जा रहा है। इसमें जो लोग छूट गये है उन्हें आगे अन्य स्थानों पर जहां जगह मिलेगी वहां विस्थापित करने का प्रयास किया जायेगा।