November 5, 2026

इंद्रमणि बडोनी डाक्यूमेंट्री. वीर भड़ माधो सिंह भंडारी पर नाटिका का मंचन किया

मसूरी।
Devendra Uniyal
नगर पालिका विंटर लाइन कार्निवाल के तहत पहली नाइट उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी का समर्पित की गयी व टाउन हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मांगल गीत के साथ शुरू किया गया। इसके बाद उत्तराखंडी फिल्म निदेशक प्रदीप भंडारी द्वारा इंद्रमणि बडोनी के जीवन पर बनायी गयी डाक्यूमेंट्री दिखाई गयी जिसमें उनके जीवन, राजनैतिक संघर्ष, सामाजिक कार्यों व उनकी सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया। लेखक निर्देशक प्रदीप भण्डारी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में बडोनी के जन्म से लेकर उनके राज्य निर्माण के लिए किए गये संघर्ष को दर्शाया गया है। डाक्यूमेंट्री में उन पर एक गीत कु होलु. भी फ़िल्माया गया है, जो दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया है। फ़िल्म में बडोनी के कार्य एवं संघर्ष के दुर्लभ चित्र भी संजोए गए है जो बहुत आकर्षित करते हैं। फ़िल्म में बडोनी के जीवन के अनेक अन छुए पहलू भी दर्शाए गए हैं। फ़िल्म नई पीढी के लिए बहुत उपयोगी है, प्रदीप भण्डारी ने बताया कि आम लोगों आसानी से फ़िल्म देख सकें इसलिए आज लोकार्पण के साथ ही फ़िल्म को यूटयूब पर आज ही रिलीज कर दिया गया है। फ़िल्म में बडोनी जी का मूल गांव अखोड़ी और उनकी ऋषिकेश की कुटिया विट्ठल आश्रम को भी दर्शाया गया है। इसके साथ ही स्वजन शिक्षा समिति पय  र्टन घाटी के छोटे छोटे कलाकारों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। वहीं इसके बाद राजेंद्र रावत व बल्देव राणा की टीम ने वीर भड़ माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। जिसमें उत्तराखंड के महान योद्धा माधो सिंह भंडारी के जीवन को दिखाया गया कि उन्होंने किस तरह से तिब्बत पर जीत हासिल की व उसके बाद लौटने पर मलेथा की धरती पर अपने बच्चे की बलि देकर सूखी खेती को आबाद किया व नहर बनाई। इस मौके पर दर्शक भावुक हो गये।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed