March 6, 2026

विंटर लाइन कार्निवल की आखिरी शाम. वालीवुड सिंगर निखिल डिसूजा के नाम रही 

0
विंटर लाइन कार्निवल की आखिरी शाम. वालीवुड सिंगर निखिल डिसूजा के नाम रही
मसूरीl
Devendra Uniyal
विंटर लाइन कार्निवल की आखिरी शाम बॉलीवुड सिंगर निखिल डिसूजा के नाम रही टाउन हॉल में देर रात को उनके द्वारा गाए गए गानों पर दर्शन घूमने को मजबूर हो गए उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गए कुछ गाने उन्होंने दर्शकों की फरमाइश पर भी गए
वालीवुड सिंगर निखिल डिसूजा के गीतों पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे, इस दौरान उन्होंने वास्ते, , ओ गुजरिया, दिल ही तो है, अंजाना अंजानी की कहानी, सोचो, शाम, तू ही है मेरी जिंदगी आदि गीत गाये
इससे पूर्व  विंटर लाइन कार्निवाल के अंतिम दिन दिन में
गांधी चौक पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जानीमानी कथक नृत्यांगना शारदा ध्यानी ग्रुप ने कथक नृत्य के साथ उत्तराखंडी लोक गीतों का बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। कथक व गढवाली लोक गीत की जुगलबंदी देखने लायक रही। जिसकी जमकर सराहना की गयी। वहीं लोक गायिका पूनम सती ने जय नंदा, स्याली भरना, माया कु मुनदुरू, हे भानु, सांंगिया, तेरी माया मां, झुमका आदि गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया वहीं राकेश खंतवाल ने शभु भोले, कुच् खास च, कौतिक जानु, क्रीम पौडर, घगारी, रूपसी आदि गीत सुनाकर श्रोताओं को नृत्य करने पर मजबूर किया। इसके साथ ही पंकज नेगी के सूफी बैंड ने भी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। वहीं दूसरी ओर कंपनी बाग में राहुल गागर ने मनमोहक कथक नृत्य की प्रस्तुति दी।
वहीं नगर पालिका टाउन हाल में शेरे सिंगर के तत्वाधान में हिमनाद बैड ने भी एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति दी l
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *