क्रिकेटर कुलदीप यादव वंशिका के साथ पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचे
क्रिकेटर कुलदीप यादव वंशिका के साथ पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचे

Devendra Uniyal
गुरुवार को अपराहन 3:00 बजे करीब कुलदीप यादव सवाई होटल पहुंचे और 10:00 बजे सुबह वंशिका चढ़ा सवाई होटल पहुंची साथ में दोनों के परिजन भी मसूरी पहुंचे गुरुवार को केवल कुलदीप यादव वंशिका वह उनके परिजन ही मसूरी पहुंचे हैं
शुक्रवार को सुरेश रैना सूर्यकुमार यादव रिंकू सिंह मोहम्मद कैफ मोहित शर्मा नितीश राणा रविंद्र जडेजा आरपी सिंह. युजवेंद्र चहल. जितेश शर्मा
के साथ ही शनिवार को कपिल देव वह बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री मसूरी पहुंचेंगे
देर शाम तक पारिवारिक सदस्य भी. मसूरी पहुंचें.
शहर के सवाय होटल में शादी समारोह को पूरी तरह से निजी रखा गया है। दो दिनों तक बाहर से कोई भी पर्यटक होटल में नहीं पहुंच पाएगा। शादी समारोह के लिए पूरा होटल बुक किया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। वही मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था केम्प्टी रोड स्थित जेडब्लू मेरिट होटल फॉर्चून होटल में की गई हैl
शादी के लिए मसूरी के प्रतिष्ठित होटल सवाय को दुल्हन की तरह सजाया गया हैl
गौरतलब है कि टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी मसूरी के होटल सवाय में 13 और 14 मार्च को होगीl
इन दो दिनों में शादी के मुख्य आयोजन में हल्दी, हाथ और मंगल स्नान, सात फेरे होंगे और 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन होगा l
शादी समारोह के लिए होटल सवाय में 80 कमरे बुक किए गए हैं और जेडब्ल्यू मैरियट तथा फॉर्चून होटल में भी मेहमानों की व्यवस्था की गई हैl
होटल के अंदर ही भव्य मंडप और संगीत समारोह के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई हैl
सजावट का काम लगभग पूरा हो चुका है. शादी में करीब 200 खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें दिग्गज क्रिकेटर, बड़े उद्योगपति और बॉलीवुड सितारे शामिल हो सकते हैं. इसके साथ ही शादी समारोह के दौरान खाने में ‘पहाड़ी स्वाद’ का तड़का: ₹6000 से ज्यादा की प्लेट रखी गई हैl
क्योंकि शादी उत्तराखंड में हो रही है, इसलिए मेन्यू में स्थानीय स्वाद को विशेष जगह दी हैl
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खाने की कीमत ₹6000 प्रति प्लेट से भी अधिक हैl
विशेषकर खाने में पहाड़ी मेन्यू की डिशेज में मडुवे की रोटी और लाल चावल.गहत की दाल, फाणु और चैंसू
कंडाली का साग और कुमाऊंनी रायता.भांग की चटनी और झंगोरे की खीर वह ब्रेकफास्ट में इडली-डोसा, छोले-भटूरे और पोहा जैसे लोकप्रिय व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगेl
इसके साथ ही शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से सीधे मसूरी लाने के लिए कई लग्जरी गाड़ियों का काफिला भी तैयार रहेगाl
वही शादी समारोह में शामिल होने के लिए क्रिकेट जगत से रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी, सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह, सुनील गावस्कर और कोच गौतम गंभीर के आने की प्रबल संभावना है।
शहर के सवाय होटल में शादी समारोह को पूरी तरह से निजी रखा गया है।
संपादक: देव उनियाल
