March 25, 2026

लाखों रुपए  से बनाए गए पालिका के शौचालयों पर  लटके ताले . पर्यटक स्थानीय निवासी परेशान 

0
लाखों रुपए  से बनाए गए पालिका के शौचालयों पर
लटके ताले . पर्यटक स्थानीय निवासी परेशान
 मसूरीl
Devendra Uniyal
नगर पालिका मसूरी द्वारा शहर के शौचालयों को अति आधुनिक बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च किए गए  लेकिन बावजूद इसके अधिकांश शौचालय में ताले लटके हुए हैं कैमल बैक रोड पर बनाएं आधुनिक शौचालय में ताले लगे होने के कारण सुबह शाम सैर करने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैl
इस मौके पर सीनियर सिटीजन दरमियां सिंह कंडारी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा आधुनिक शौचालय का निर्माण तो किया गया है लेकिन जब से बने हैं तब से उनमें ताले लटके हुए हैं l उन्होंने बताया कि कैमल बैक वॉकिंग रोड है जहां पर हर दिन सीनियर सिटीजनों के साथ ही पर्यटक व स्थानीय निवासी घूमते हैं लेकिन शौचालय पर लगे ताले नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहे हैं आखिर लाखों रुपए में बनाए गए  शौचायलयों पर ताले क्यों लटकाए गए हैंlइसके साथ ही अधिकांश शौचालयों पर विद्युत व्यवस्था नहीं है बिजली की फिटिंग तो कर दी गई है लेकिन लाइट का कनेक्शन नहीं दिया गया जिससे आए दिन पर्यटकों और शौचालय संचालक के बीच विवाद होता रहता हैl
वही हाल ही में बनाए गए शौचालय गुणवत्ताहीन कार्य के चलते फिर पूर्व की स्थिति में आ गए हैंl
वही घंटाघर और सिविल अस्पताल के समीप  शौचालयों की दुर्दशा बनी हुई है जहां पर नशीली चीज फेंकी गई है वह गंदगी फैली हुई है जहां पर नशेड़ियों का अड्डा भी बना हुआ है जिससे स्थानीय लोग भी परेशान हैं घंटाघर पर बने शौचालय के अंदर नशीली चीज फेंकी गई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा हैl
स्थानीय निवासी रामकिशन.रामचंद्र ने बताया कि यहां पर हर दिन  कुछ युवक नशे का सेवन करने आते हैं जिससे शौचालय के अंदर भी गंदगी फैली हुई है वह नशीली चीज फेंकी गई है उन्होंने नगर पालिका से शौचायलयों की मरमत कर  इनको संचालित करने की मांग की हैl
वहीं उन्होंने कहा कि मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला ऐसे में अधिकांश शौचालयों पर
 ताले लटके हुए हैं जिससे देश विदेश से घूमने आने वाले पर्यटकों को भारी असुविधाओ का सामना करना पड़ सकता हैl
इस बारे में क्षेत्रीय सभासद गीता कुमाई ने बताया कि कैमल बैक में बने शौचायलयों को खोलने के लिए उनके द्वारा नगर पालिका को लिखित में पत्र दिया गया है जिसमें शौचायलयों को खोलने व उनके रखरखाव की व्यवस्था करने की मांग की गई है l
इस बारे में पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि नगर पालिका के कुछ बाथरूम बंद हैं अधिकांश शौचालय संचालित किये जा रहे हैं जो अभी बंद है उनकी  मरम्मत कर उन्हें भी संचालित कर दिया जाएगा
+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *