March 27, 2026

होटलों में कामर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई न होने से होटल व्यवसायों को हो रहा भारी आर्थिक नुकसान मसूरी में नहीं मिल रहे इंडक्शन चूल्हे लोग दर-दर भटकने को मजबूर

0
होटलों में कामर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई न होने से होटल व्यवसायों को हो रहा भारी आर्थिक नुकसान
मसूरी में नहीं मिल रहे इंडक्शन चूल्हे लोग दर-दर भटकने को मजबूर
मसूरी l
Devendra Uniyal
मसूरी के होटल में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई न होने से होटल व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हो गयाl

 वहीं होटल व्यवसायों को हर दिन भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा हैl

इस बारे में मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले 25 दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई न होने से होटल व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हो गया l
उन्होंने बताया कि अभी तक फिलहाल किसी तरह से काम चला रहे हैं कामर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई न होने से अधिकांश होटलों के किचेनों के समय में भी बदलाव किया गया है किचन  1 घंटे सुबह 1 घंटे दोपहर को 1 घंटे रात को किचन खोला जा रहा है साथ ही खाने  के मेन्यू
में भी बदलाव किया गया है एक दो आइटम ही पर्यटकों को  परोसे जा रहे हैं उन्होंने कहा कि फिलहाल गैस भट्टी .इंडक्शन वह
तंदूर से काम चलाया रहे हैं
लेकिन मसूरी में आगामी पर्यटन सीजन भी शुरू होने वाला है ऐसे मे पर्यटन व्यवसाय पर भी इसका असर पड़ेगा वह होटल व्यवसाय को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगाl
 उन्होंने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को शहर के अधिकांश होटलों में 60 फ़ीसदी तक बुकिंग है l
उन्होंने बताया कि कुछ पर्यटकों ने तीन दिन की बुकिंग की है यदि उन्हें होटल में डिमांड के हिसाब से खाना नहीं मिला तो वह एक दिन में ही होटल खाली कर देंगे जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगाl वहीं उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी भी स्टाफ को नहीं हटाया गया लेकिन खाने के मेन्यू में पूरी तरह से बदलाव कर दिया गया है l
 होटल में लकड़ी में बनाया जा रहा है खाना
होटल श्रृंगार के मैनेजर रमेश सेमवाल ने बताया कि कमर्शियल गैस की सप्लाई न होने से इंडक्शन गैस भट्टी वह लकड़ी में खाना बनाया जा रहा है उन्होंने कहा की हालत अगर इसी तरह से रहे तो पूरा पर्यटन सीजन चौपट हो जाएगाl
वही रेस्टोरेंट संचालक रकम सिंह गुलसोला ने बताया कि किसी तरह से डीजल भट्टी से काम चला रहे थे लेकिन भट्टी की मोटर खराब होने के कारण पूरा काम ठप हो गया l
उन्होंने बताया कि सहारनपुर से डीजल भट्टी मंगाई थी जो अब यहां पर रिपेयर भी नहीं हो रही हैl उन्होंने कहा कि इसी से रेस्टोरेंट का काम चलाया जा रहा था लेकिन अब रेस्टोरेंट को बंद करने की नौबत आ गई है क्योंकि यहां डीजल भट्टी और इंडक्शन भी नहीं मिल रहे हैंl
एलबीएस अकादमी में डिमांड के हिसाब से भेजे जा रहे कमर्शियल गैस सिलेंडर
देश के प्रतिष्ठित संस्थान एलबीएस अकैडमी में डिमांड के हिसाब से इंडियन गैस एजेंसी वह भारत गैस एजेंसी से 10 से 12 सिलेंडर भेजे जा रहे हैंl
 इस बारे में जानकारी देते हुए इंडियन गैस एजेंसी के ठेकेदार बलवीर सिंह ने बताया कि एलबीएस
अकादमी से जब भी कमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिमांड आ रही है तो तुरंत ही वहां पर सप्लाई की जा रही हैl
 उन्होंने कहा कि एक बार इंडियन गैस एजेंसी से वह एक बार भारत गैस एजेंसी से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है वहां पर गैस सिलेंडर का किसी भी तरह का संकट नहीं हैl
वहां के लिए अलग से कोटा आ रखा हैl
इसके साथ ही स्कूलों और अस्पतालों आइटीबीपी में भी हर दिन कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है
मसूरी में नहीं मिल रहे इंडक्शन
मसूरी में कमर्शियल गैस की सप्लाई न होने से हालत दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं आलम यह है कि अब तो मसूरी मैं इंडक्शन चूल्हे भी नहीं मिल रहे हैंl
 इस बारे में स्थानीय निवासी सुंदर सिंह ने बताया कि वह करीब पांच दुकानों के चक्कर काट चुके हैं लेकिन उन्हें कहीं भी इंडक्शन  चूल्हा नहीं मिला जिसके चलते उन्हें अपना रेस्टोरेंट बंद करना पड़ाl
उन्होंने बताया कि किसी रिश्तेदार को देहरादून से इंडक्शन लाने के लिए बोला है जब इंडक्शन चूल्हा पहुंचेगी तभी रेस्टोरेंट को खुलेंगे
 उन्होंने कहा की रेस्टोरेंट बंद करने से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा हैl
वही इस बारे में स्थानीय निवासी दर्शन सिंह रावत ने बताया कि उनका बेटा उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में ला की पढ़ाई कर रहा है वहां पर किराए के कमरे में रहता है लेकिन गैस सिलेंडर में मिलने के कारण उन्हें देहरादून इंडक्शन के लिए देहरादून में कई दुकानों के चक्कर काटने पड़े लेकिन उसके बाद भी  उन्हें मल्टी परपज बर्तन वाला इंडक्शन चूल्हा नहीं मिलाl
जिसके चलते पिछले 5 दिनों से उनका बेटा किसी रेस्टोरेंट में खाना खा रहा है जिससे उन पर आर्थिक दबाव पड़ रहा हैl वह इससे उनके बेटे  की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा हैl
वही मसूरी के स्थानीय दुकानदार रवि गोयल ने बताया कि हर दिन 10 से 15 लोग मल्टी पर्पस बर्तन वाला इंडक्शन चूल्हा लेने के लिए दुकान पर पहुंच रहे हैं लेकिन पिछले एक हफ्ते से इंडक्शन चूल्हा नहीं है वह सहारनपुर सहित अन्य जगहों पर पता करने के बाद भी वहां पर भी नहीं मिल पा रहा हैl
 बताया कि पहले इंडक्शन चूल्हा 2800
का था अब वही चूल्हा 3500 में आ रहा है l
उन्होंने बताया कि प्लेन वाला इंडक्शन पर सभी बर्तन काम नहीं करते जिससे लोग उसे नहीं खरीद रहे हैंl
कोई बर्तनों के लिए दुकान में पहुंच रहा है तो कोई मल्टीपरपज बर्तन वाले चूल्हे के लिए दुकान आ रहे हैंl

 

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *