September 19, 2026

रामादेवी इण्टर कॉलेज मे कैंसर रोकथाम. जागरूकता शिविर आयोजित

रामादेवी इण्टर कॉलेज मे कैंसर रोकथाम. जागरूकता शिविर आयोजित
मसूरी l
Devendra Uniyal
एमआरडी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा  आर एन भार्गव इण्टर कॉलेज, मसूरी  में कैंसर रोकथाम एवं जन-जागरूकता विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते इसके लक्षणों, बचाव एवं उपचार की जानकारी देना था।
कार्यक्रम में संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में गलत खान-पान, तंबाकू एवं नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, अनियमित जीवनशैली तथा जागरूकता की कमी के कारण कैंसर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि यदि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान हो जाए तो इसका उपचार संभव है। उन्होंने स्वच्छ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने, पौष्टिक भोजन लेने तथा तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय प्रसाद भट्ट ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में अनुशासन, स्वच्छता और संतुलित आहार अपनाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर शैलेंद्र बिष्ट सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहेl