November 6, 2026

मसूरी को जाम ने निजात दिलाने के लिए कल से होगी शटल सेवा शुरू

मसूरी।
Devendra Uniyal

 पर्यटन नगरी मसूरी में सीजन शुरू होने के बाद लगातार जाम लगने के कारण पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने के लिए किक्रेग से शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया  जो शुक्रवार से शुरू कर दी जायेगी। इस संबंध में एसडीएम राहुल आनंद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवेंद्र सिंह चौहान ने किक्र्रेग जाकर मौके का निरीक्षण किया व पार्किग संचालक व टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों से शटल सेवा शुरू करने के बार में विस्तार से चर्चा की।
प्रशासन ने सीजन को देखते हुए किंक्रेग से शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत टेंपो टेवलर्स को किंक्रेग पार्किग में पार्क करवाया जायेगा व वहां से लाइब्रेरी व कुलडी क्षेत्र के लिए शटल सेवा शुरू की जायेगी। वहीं किंक्रेग पर किक्रेग टैक्सी एसोसिएशन शटल सेवा चलायेगी जो  बडे मोड़ से पिक्चर पैलेस तक मसूरी टैक्सी यूनियन शटल सेवा का संचालन करेगी। इस संबंध में एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि पिछली बैठक में शटल सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया गया था जिसे कल से शुरू करवाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि बडे पर्यटक वाहन जाम का मुख्य कारण बनते है, जिस पर उन्हें किंक्रेग पर रोका जायेगा व वहां से क्रिक्रेग टैक्सी एसोसिएशन के वाहन पर्यटकों को गतव्य तक पहुंचायेगे वहीं बडे मोड पर मसूरी टैक्सी एसोसिएशन के वाहन पर्यटकों को गतव्य तक पहुंचायेंगे। वहीं टैक्सी वालों को निर्देश दिए गय है कि पर्यटकों को छोडने के बाद वह तत्काल वापस आयेगा वहीं लाइब्रेरी व मैसानिक लॉज पर टैक्सी यूनियनों के सदस्य इसमें सहयोग करेंगे। कोशिश रहेगी कि बडे वाहन आगे न जाये, वहीं वालियंटर को हायर किया जायेगा जो इस व्यवस्था को चलाने में सहयोग करेंगे। इसके लिए दोरो स्टैण्डों पर ड्रोपिंग स्थल बनाया जायेगा। वहीं किंक्रेग से अनावश्यक खडे वाहनों को हटाया जायेगा। ताकि यातायात बाधित न हों। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, कोतवाल देवेंद्र चौहान, पाकिंग संचालक संदीप गोयल सहित दोनों टैक्सी यूनियनों को प्रधान  मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed