मसूरी में आवारा पशुओं. कुत्तों से पर्यटक. स्थानीय निवासी परेशान माल रोड पर घूम रहे आवारा पशु बन रहे दुर्घटनाओं का सबब
मसूरी में आवारा पशुओं. कुत्तों से पर्यटक. स्थानीय निवासी परेशान
माल रोड पर घूम रहे हैं आवारा पशु बन रहे दुर्घटनाओं का सबब

Devendra Uniyal
मसूरी में आवारा पशुओं वह कुत्तों की बढ़ती संख्या से पर्यटक और स्थानीय लोग खांसे परेशान हैं। मालरोड, कैमल बैक, लाइब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस, लंढौर बाजार समेत सभी पर्यटक स्थलों पर कुत्ते
जहां पर्यटकों के पीछे दौड़ते हैं। वही कई बार काटने की घटनाएँ भी हुई हैं।
वहीं शहर के एकमात्र अस्पताल उप जिला चिकित्सालय सिविल अस्पताल में भी कुत्तों के झुंड से आम आदमी सहित मरीज परेशान हैं यहां पर बड़ी संख्या में कुत्तों के झुंड लोगों के पीछे दौड़ रहे हैं खास कर रात के समय अंधेरे में कुत्ते लोगों पर झपट रहे हैं अस्पताल प्रशासन द्वारा कई बार लिखित में इसकी शिकायत नगर पालिका को की गई है लेकिन शिकायत पर कोई अमल नहीं हो पाया जिसके चलते अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में कुत्तों का झुंड मरीजों पर झपट रहा हैl
स्थानीय निवासी राकेश सिंह शोभन सिंह ने बताया कि अस्पताल में बड़ी संख्या में कुत्तों का झुंड अस्पताल आने जाने वालों पर झपट रहा है खास कर रात के समय यदि कोई इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहा है तो कुत्ते उसके पीछे दौड़ रहे हैं l
इसके साथ ही माल रोड पर आवारा पशु भी दुर्घटनाओं का खतरा बने हुए हैं और आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया हैl
संपादक: देव उनियाल
