June 23, 2026

पालिका को बम से उड़ाने की धमकी पर हड़कंप, बम निरोधी दस्ते ने जांच की

  1. पालिका को बम से उड़ाने की धमकी पर हड़कंप, बम निरोधी दस्ते ने जांच की
    Devendra Uniyal
    पर्यटन नगरी मसूरी की नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी के बाद मंगलवार को मसूरी पुलिस, प्रशासन और खुफिया एंजेसी एक्टिव हुई और पूरी नगर पालिका परिसर को खाली कराया गया. बम निरोधक दस्ता की टीम और डॉग स्क्वायड पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं. फिलहाल पालिका के अंदर लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है.दरअसल, सोमवार 22 जून को मसूरी नगर पालिका को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. खास बात है कि ई-मेल में उत्तराखंड के कई धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और महत्वपूर्ण स्थानों का भी जिक्र किया गया है. धमकी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है.
    अभी तक की जांच में सामने आया कि, धमकी भरा ई-मेल नगर पालिका परिषद मसूरी और उप जिलाधिकारी कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर आया. मेल कथित रूप से खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया है. जिसमें मसूरी नगर पालिका कार्यालय और उत्तराखंड व दिल्ली के कुछ खास जगहों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है.
    फिलहाल, बम स्क्वायड के साथ ही डॉग स्क्वायड भी मौके पर है और परिसर की जांच की जा रही है.
     नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी का कहना है कि,कल  22 जून शाम को ई-मेल के माध्यम से नगर पालिका और पालिका अध्यक्ष के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. जानकारी नहीं है कि इस ई-मेल की कितनी सत्यता है लेकिन हमने समय रहते ही पुलिस को सूचित कर दिया था. अब पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी कहा कि फिलहाल बम स्क्वायड की टीम ने पालिका परिसर को खाली करने का निर्देश दिया है.
    नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आने के बाद नगर पालिका परिषद की सुरक्षा बढा दी गयी है वहीं बम निरोधी व डॉग दस्ते ने पालिका का चप्पे चप्पे की जांच की। नगर पालिका को बम से उड़ाने का मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आया था। एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि मेल आने के बाद पूरी सतर्कता बरती जा रही है व निगरानी रखी जा रही है, वहीं मेल भेजने वाले पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है।
    नगर पालिका को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल एसडीएम राहुल आनंद को गत रात्रि आया, जिस पर पूरा प्रशासन व पुलिस सतर्क हो गयी। मेल में मसूरी के साथ ही अन्य कई प्रमुख स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। जिसके बाद से पुलिस, प्रशासन व खुफिया ऐजेंसी सतर्क हो गयी है व मामले की पूरी तरह से हर एंगल को लेकर जांच कर रही है। मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आया है। इस संबंध में एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि मेल आने के बाद से पालिका की सुरक्षा बढा दी गयी है, वहीं देहरादून से बम निरोधक व डॉग दस्ता बुलाया गया जिन्हांेने पालिका का चप्पा चप्पा छान मारा लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला वहीं मेल भेजने वाले के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है हालांक यह मेल फर्जी बतायी जा रही है लेकिन उसके बाद भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मेल गत रात्रि को आयी थी कि नगर पालिका को बम से उड़ा दिया जायेगा जिस पर मेल को पुलिस को भेजा गया ताकि इसकी सत्यता का पता लगाया जा सके। वहीं प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए बम निरोधी व डॉग दस्ता नगर पालिका भेजा जिसने पूरी गहनता के साथ जांच की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से मेल आया है जिससे उनका कोई लेना देना नहीं है, यह मामला रूद्रप्रयाग का था, लेकिन उसके बाद भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है व पूरी पालिका की बम निरोधी दस्ते ने जांच की है जिसमें कुछ नहीं पाया गया। कोतवाल देवंेद्र चौहान ने बताया कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें नगर पालिका परिषद कार्यालय एवं अध्यक्ष नगर पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी संबंधी ई-मेल प्राप्त होने की सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एहतियातन बम निरोधक दस्ता बीडीएस एवं डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच कराई गई। साथ ही घटनास्थल की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। प्रकरण के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 21/2026, धारा 351(3), 351(4), 113( ख) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। धमकी भरे ई-मेल के स्रोत एवं प्रेषक की पहचान हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।