July 1, 2026

एमडीडीए ने दो अवैध निर्माण किए सील . आखिर बहुमंजिला भवनों पर कब होगी कार्रवाई

 

एमडीडीए ने दो अवैध निर्माण किए सील . आखिर बहुमंजिला भवनों पर कब होगी कार्रवाई
मसूरी।
Devendra Uniyal
मसूरी में बढ़ते अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमडीडीए ने दो जगह पर अवैध निर्माण को सील कर दीये  जिससे भूमाफियाओं में हड़कंप मच गयाl
 बुधवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने विभिन्न स्थानों पर अवैध निर्माण कार्यों को सीज किया। जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। एमडीडीए ने मसूरी चंबा टिहरी मोटर मार्ग पर पेट्रोलपंप के समीप जसवंत सिंह बिष्ट के अनाधिकृत निर्माण व मसूरी में पिक्चर पेलेस किंक्रेग रोड स्थित जायसवाल स्टेट में सुषमा जायसवाल के अनाधिकृत निर्माण को सील कियाl  इस मौके पर एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने कहा कि मसूरी चंबा टिहरी मोटर मार्ग गोवा पेट्रोल पंप के समीप जसवंत सिंह बिष्ट द्वारा किए जा रहे अनादिकृत निर्माण  व मसूरी पिक्चर पैलेस रोड पर जायसवाल स्टेट में सुषमा जायसवाल के द्वारा किए जा रहे अनादिकृत निर्माण को सील किया गयाl उन्होंने कहा कि बिना एमडीडीए की अनुमति के निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जायेगाl कहा कि आगे भी उक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगीl अब सवाल यह उठता है कि आखिर बड़े-बड़े निर्माण कार्यों पर एमडीडीए कब तक कार्रवाई करेगा l
इस बारे में स्थानीय निवासी बिजेंदर सिंह व श्याम सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग केवल छोटे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई कर रहा है जबकि मसूरी में पांच मंजिला भवन बनकर तैयार हो गए हैं साथ ही कुछ भवन ऐसे हैं जिनके नक्शे घरेलू पास किए गए थे और उनमें व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैl एमडीडीए
 केवल उनके खिलाफ चालान की कार्यवाही  कर अपना पल्ला झाड़ रहा है
उन्होंने मांग की है कि यदि एमडीडीए का द्वारा उक्त बहुमंजिला भवनों पर कार्रवाई नहीं की गई तो विभाग की दोहरी नीति  के खिलाफ आने वाले कुछ दिनों में एमडीडीए कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा l