अनीता थलवाल.सुमन पंवार बनी तीज क्वीन
अनीता थलवाल.सुमन पंवार बनी तीज क्वीन
Devendra Uniyal
हिमंवत महिला समूह ने हर वर्ष की भांति हरियाली तीज पर्व मनाया। इस मौके पर एक होटल के सभागार में आयोजित तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया व तीज क्वीन चुनी गयी जिसमें अनीता थलवाल
40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तीज क्वीन चुनी गयी जबकि 40 वर्ष से कम आयु में सुमन पंवार तीज क्वीन चुनी गयी l
कुलडी स्थित एक होटल के सभागार में हिमवंत महिला समूह के तीज कार्यक्रम में महिलाएं पूरे श्रृगार के साथ आयी व विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस मौके पर उन्होंने जमकर नृत्य किया व तीज क्वीन प्रतियोगिता में भाग लिया व कैटवाक कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर हिमवंत महिला समूह की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने सभी को तीज की बधाई दी इस मौके पर कमलेश भंडारी, मनीषी खरोला, नीति शर्मा, संध्या ऐनी, बीना सिंह, निमाकांत, नमिता कुमाई, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं सहित नरेंद्र पडियार, शूरवीर भंडारी, प्रदीप भंडारी आदि मौजूद रहे।