November 5, 2026

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी पर बैठक की

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी पर बैठक की
मसूरी।
Devendra Uniyal
एसडीएम कार्यालय में आगामी दो सितंबर मसूरी गोलीकांड की 32वीं बरसी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागीय, राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें विस्तार से चर्चा की गई l
बैठक में एसडीएम राहुल आंनद ने बैठक में सभी संबंधितों  से सुझाव लिए व उसके बाद कार्यक्रम की जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि दो सिंतबंर को मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया जाता है जिसकी रूप रेखा तैयार की गयी। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री व विधायकों के साथ प्रदेश के विभिन्न स्थलों से बड़ी संख्या में लोग शहीदो को श्रद्धाजलि देने आते है। वहीं मसूरी गोली कांड में शहीद हुए परिवारों को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग लिया जायेगा। इस मौके पर सबसे पहले शहीद स्मारक समिति की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी धर्मगुरू शांतिपाठ करते हैं, वहीं उत्तराखंड सांस्कृतिक विभाग की टीम विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेगंे। वहीं संस्कृति विभाग की ओर से विद्यालयों में राज्य आंदोलन से जुडे विषयों पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी है जिसके पुरस्कार भी वितरित किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर शहीद स्मारक समिति की ओर से प्रसाद भी वितरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शहीदों को श्रद्धांजलि देने आयेगे जिस पर पुलिस विभाग को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गये व रोड पर वाहन न खडे न होने देने के लिए कहा गयां।
प्रदीप भण्डारी, अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन ने कहा की
 एसडीएम द्वारा उत्तराखंड शहीद दिवस 2 सितम्बर की तैयारी बैठक में मसूरी राज्य आंदोलनकारियों को बैठक में आमंत्रित न करने की संगठन कड़ी निंदा करता है। यह कैसी बैठक है जिसमें राज्य के लिए अपनी प्राणों की बाजी लगाने वाले राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की उपेक्षा की गई। जिनकी बदौलत राज्य बना है वे बैठक में सुझाव रखने योग्य भी नहीं रह गए।
इस मौके पर शहीद स्थल को भव्य रूप से सजाया जायेगा। बरसात का समय होने के कारण लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, फायर व विद्युत विभाग, को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्य मंत्री उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर भी जायेंगे जिसके लिए नगर पालिका को चौक की सफाई व सजावट करने के लिए कहा गया है। वहीं सभी राजनैतिक दलों होटल एसोसिएशन, शहीद स्मारक समिति, व विभागों के बीच समन्वय बनाया गया है ताकि सभी कार्य सफलता पूर्वक हो सकें। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, एसडीएम राहुल आनंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि मोहन पेटवाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, व्यापार संघ कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल, पालिका अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल, एसएसआई सत्येंद्र भाटी, शिक्षा विभाग को कामोद शर्मा, एसडीओ विद्युत पंकज थपलियाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके उपाध्याय, उप जिला चिकित्सालय से डा. आशीष सवाय, वन विभाग से रेंज अधिकारी महेंद्र सिहं चौहान, वन दरोगा अभिषेक सजवाण, आदि मौजू रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed