भैया दूज के पर्व पर बहनों ने भाईयों की दीर्घायु की कामना की मसूरी।
भैया दूज के पर्व पर बहनों ने भाईयों की दीर्घायु की कामना की
मसूरी।
Devendra Uniyal
पहाड़ो की रानी मसूरी में भैयादूज का पर्व पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की पूजा कर तिलक लगाया व उनको नारियल भेट कर मिष्ठान खिला कर उनके दीर्घायु व स्वस्थ्य रहने की कामना की वहीं भाईयों ने बहनों की सुख समृद्धि की कामना के साथ ही उनकी सुरक्षा का आशीर्वाद दिया।
भैयादूज का पर्व भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें बहनों ने भाइयों के कलाई पर मंगल सूत्र बांधा व तिलक किया साथ ही नारियल देकर उनकी दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की सुरक्षा का व समृद्धि का आशीर्वाद दिया। भारतीय संस्कृति के अनुसार भैयादूज की मुख्य कहानी यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी है। इस कहानी के अनुसार, यमुना ने कई बार अपने भाई यमराज को भोजन के लिए बुलाया, लेकिन व्यस्तता के कारण वे नहीं आ पाए। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को, जब यमुना ने फिर से उन्हें बुलाया, तो यमराज अपनी बहन के घर गए। यमुना ने उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया, तिलक लगाया और भोजन कराया। यमराज अपनी बहन के इस प्रेम से इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने उसे वरदान दिया कि इस दिन जो बहन अपने भाई को टीका लगाकर आदर-सत्कार करेगी, उसे यमराज का भय नहीं रहेगा। इसी घटना के बाद से भाई दूज का त्योहार मनाया जाने लगा। इसके अलावा, एक और कहानी भगवान कृष्ण और उनकी बहन सुभद्रा से जुड़ी है। नरकासुर राक्षस का वध करने के बाद, भगवान कृष्ण अपनी बहन सुभद्रा से मिलने गए थे। सुभद्रा ने उनका फूलों और मिठाइयों से स्वागत किया और उनके माथे पर तिलक भी लगाया। इसी घटना के आधार पर भी भाई दूज मनाने की परंपरा की शुरुआत मानी जाती है।