November 11, 2026

मसूरी में नहीं मिल रही जाम से निजात 108 एंबुलेंस भी जाम में फसी

  1. मसूरी में नहीं मिल रही जाम से निजात 108 एंबुलेंस भी जाम में फसी

मसूरी।
पर्यटन नगरी मसूरी में बुधवार को भी सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। सुबह करीब 11:00 बजे पिक्चर पैलेस चौक पर जाम लग गया, जिसके चलते पिक्चर पैलेस चौक से लेकर बाटा कंपनी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस  इस दौरान मार्ग पर मसूरी गर्ल्स से लेकर पिक्चर पैलेस तक मरीज को लेने जा रही 108 भी जाम  में फंस गई

वहीं मसूरी-देहरादून मार्ग पर किताबघर से लेकर गैस गोदाम तक भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर भी जाम लगा रहा।

इस बारे में दिल्ली से मसूरी घूमने आए पर्यटक राजकिशोर ने बताया कि वह कल भी घंटों तक जाम में फंसे रहे और आज भी सुबह से ही जाम में फंस गए। उन्होंने बताया कि यहां पर पुलिस प्रशासन की कोई भी व्यवस्था नहीं है, जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है।

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।