November 5, 2026

राज्य स्थापना दिवस की पूर्व बेला पर सेंट मैरी अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे

मसूरी:

उप जिला चिकित्सालय में राज्य स्थापना की पूर्व बेला पर चिकित्सालय की ओर से रोगियों को फल वितरित किए गये। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल व प्रभारी सीएमएस डा. मीता श्रीवास्तव के नेतृत्व में अस्पताल में भर्ती रोगियों व उपचार कराने आये रोगियों को फल वितरित किए गये। इस मौके पर प्रभारी सीएमएस डा. मीता श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की ओर से आदेश हुए थे कि राज्य स्थापना दिवस पर रोगियों को फल वितरित किए जायें, उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में हुई भीषण दुर्घटना के कारण राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित किया गया, जिस कारण रोगियों व उनके परिजनों को फल वितरित कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था व उनके माध्यम से फल वितरित किए गये। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि राज्य स्थापना की 24वीं वर्षगांठ मना रहे है इस अवसर पर अस्पताल की ओर से फल वितरित किए गये। कुमांउ की घटना के बाद सारे कार्यक्रम स्थगित किए गये व सादगी से स्थापना दिवस मनाया गया। उन्होंनेे कहा कि अस्पताल में सुविधाएं बढायी जायं ताकि लोगों को यहीं पर उपचार मिले व लोगों को देहरादून न जाना पडे। उन्होंने इस मौके पर सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मोके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने राज्य के निवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी व कहा कि अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना के बाद सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गये जिस पर अस्पताल प्रशासन की ओर से रोगियों को फल वितरित किया गया जिसमें सभी दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।