November 5, 2026

चालान की कार्यवाही के बाद तीन दिवसीय धरना स्थगित।

 

मसूरी। एमडीडीए के लंढौर बेकरी हिल पार्किंग कार्यालय के बाहर तीन दिनों से नियमों का उलघन कर किए गये निर्माण व उसमें व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने के खिलाफ युवा बेरोजगार मंच धरना दे रहा है, जिस पर एमडीडीए ने चालान की कार्रवाई की है। जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।

एमडीडीए कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे युवा बेरोजगार संघ के निनित दत्त ने कहा कि जेपी बैंड के पास सचिवालय व्यवस्था अधिकारी द्वारा नियमों के विरूद्ध किए गये निर्माण व उसमें चलाई जा रही व्यावसायिक गतिविधयों के खिलाफ धरना दे रहे है जिस पर एक वर्ष पूर्व ज्ञापन दिया गया था लेकिन एमडीडीए ने कार्रवाई नहीं की जिस पर धरना दिया गया है और अब एमडीडीए ने चालान काटा है जो आंदोलन की जीत है व आगे इस भवन की सीलिंग व ध्वस्तीकरण के लिए दबाव बनाया जायेगा। उन्होंने कहाकि उन्होंने नाले पर भी कब्जा किया है व नियमों के विरूद्ध कार्य किया है। एमडीडीए की कार्यप्रणाली ने स्थानीय लोग परेशान है व एक महिला आंसू बहा रही थी वहीं दूसरी ओर  पूंजीपति, धन्ना सेठो सहित भाजपा व कांग्रेस के बड़े नेताओं के नक्शेे पास किए जा रह है जो गैर कानूनी है व मानवता के खिलाफ है। यह पूरे शहर का मामला है इसमें बड़े आंदोलन की जरूरत है। इस मौके पर एमडीडीए के अधिशासी अभियंता आनंद राम ने कहा कि इस निर्माण में दो तल अतिरिक्त बना दिया है जिसके खिलाफ विभाग ने चालान की कार्रवाई कर वाद दर्ज कर लिया गया है जिसकी सुनवाई के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। धरने पर नितिन दत्त, मोहन केंतुरा, मौ. फराज आदि बैठे थे।

 

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।