November 4, 2026

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजाl

 

मसूरी। मसूरी थाना क्षेत्र से नाबालिग युवती के साथ बालात्कार करने वाले युवक को बिहारी गढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। घटना 19 अक्टूबर की है। पीड़ित पक्ष की ओर से मसूरी थाने में तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। लेकिन युवक द्वारा जान से मारने की धमकी देने पर युवती ने परिवार को नहीं बताया, लेकिन परिजनों के द्वारा युवती से पूछताछ के बाद मामला प्रकाश में आया व उसके बाद कोतवाली में तहरीर दी गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया व  घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश व क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम का गठन किया गया और अभियुक्त की तलाश हेतु टीम को तुरंत रवाना किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुराग रस्सी पता रस्सी कर अभियुक्त को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त अंकुश काम्बोज 38 वर्ष निवासी औरंगाबाद शेरपुर खानाजदपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो मसूरी में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था और पड़ोस में रहने वाली नाबालिक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म कर घटना के बारे में किसी को भी ना बताने और जान से मारने की धमकी दी गई परिजनों द्वारा युवती से पूछताछ पर पूरी घटना का खुलासा हुआ जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई पुलिस ने महिला उपनिरीक्षक भावना कोतवाली राजपुर के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमें उप निरीक्षक ओमवीर चौधरी कोतवाली कांस्टेबल चंद्रवीर मसूरी कांस्टेबल आशीष शर्मा एसओजी देहरादून ने घटना का खुलासा किया और तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।