November 4, 2026

नगर पालिका ने पर्यावरण मित्रों को सर्दी से बचने के लिए गरम ट्रैकसूट वितरित किए।

 

मसूरी। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम मसूरी ने पर्यावरण मित्रों को सर्दी से बचने के लिए गर्म टेªक सूट वितरित किए। इस मौके पर एसडीएम अनामिका ने कहा कि गत वर्ष नगर पालिका मसूरी स्वच्छता सर्वेक्षण में दूसरे स्थान पर आया था जिस कारण पर्यावरण मित्रों को प्रोत्साहित करने के लिए टेªक सूट वितरित किए गये।

नगर पालिका सभागार में पर्यावरण मित्रों को टेªक सूट वितरण कार्यक्रम में एसडीएम अनामिका ने कहाकि सर्दी के समय में पर्यावरण मित्रों का स्वास्थ्य ठीक रहे इसके लिए टेªक सूट वितरित किए गये ताकि पर्यावरण मित्र इस वर्ष स्वव्छता सर्वेक्षण में प्रथम आये इसका प्रयास किया जायेगा। उन्होने कहा कि इस वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए ट्रिपल आर थीम रखी गयी है जिसमें रिडयूज, रियूज व रिसाइकिल है जिसमंे कूड़ा कम करने के लिए रियुज का प्रयोग करने व रिसाइकिल करना है। मसूरी में बीस टन से अधिक कूड़ा सीजन में जनरेट होता है लेकिन एमआरएफ सेंटर चार के लिए बना था जिसे बढाकर आठ कर दिया गया है। इसमें थोड़ा समय लगेगा ताकि तकनीकि कमी को पूरा किया जा सके। इस परेशानी का संज्ञान लिया गया है। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह, नगर स्वास्थ्य निरीक्ष विरेंद्र बिष्ट, संजीव कवि आदि मौजूद रहे।

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।