March 23, 2026

क्विज प्रतियोगिता में आर्य थापली ने बाजी मारी।

0

 

मसूरी। अटल उत्कृष्ट घनानन्द राजकीय इंटर कॉलेज, मसूरी में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का संचालन मेंटर शिक्षक बिरेन्द्र प्रसाद बैल्वाल, प्रवक्ता जीव विज्ञान, के कुशल निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रवि उनियाल के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को ज्ञानवर्धन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में आर्या थापली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोहित भट्ट ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि विवेक यादव ने तीसरा और प्रिया लबाड़ ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित कर पारितोषिक वितरित किए गए। इस आयोजन ने न केवल छात्रों में ज्ञानवर्धन किया बल्कि उनकी प्रतियोगी भावना को भी प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों और आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *