June 20, 2026

मसूरी पहुंचे गृहमंत्री एलबीएस अकैडमी के 99 फाउंडेशन कोर्स के आईएएस, पीसीएस अधिकारियों को किया संबोधित।

 

मसूरी।

गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को बारह बजे करीब एलबीएस अकादमी पहुंचेंगे। जहां पर अकादमी के डारेक्टर श्रीराम तरनक्रति ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया

इस दौरान हेलीपैड से लेकर एलबीएस अकादमी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियो के साथ ही यातायात प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं और अन्य प्रशासनिक तैयारियों को भी प्राथमिकता दी गई थी।

वही इस मौके पर कुछ देर के लिए जीरो पॉइंट से कंपनी गार्डन जाने वाले मार्ग को जीरो जॉन कर दिया गया था।

इस दौरान पूरे रूट पर जितने भी घर और होटल हैं उन सभी की छतों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात नजर आए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचे साथ में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

इस दौरान गृहमंत्री ने एलबीएस अकादमी के 99 फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षक आईएएस,आईपीएस अधिकारीयो को संबोधित किया

इस बारे में शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हेलीपैड से लेकर एलबीएस अकादमी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात रही।

गृहमंत्री सवा चार बजे करीब अकादमी से वापस लौट गए।मसूरी पहुंचे गृहमंत्री, एलबीएस अकादमी के 99 फाउंडेशन कोर्स के आईएएस,आईपीएस अधिकारीयो को किया संबोधित