November 5, 2026

स्वच्छ भारत मिशन व स्वच्छ सर्वेक्षण बैठक में कार्यदाई संस्था को अनुबंध का पालन करने को कहा गया।

 

मसूरी। स्वच्छ भारत मिशन एंव स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के तहत चकाचक शौचालय अभियान को धरातल पर लाने के लिए नगर पालिका सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सार्वजनिक शौचालयों को स्वच्छ बनाये जाने पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभास सिंह ने कार्यदायी संस्था को शौचालयों के रख रखाव में अनुबंध का अनुपालन करने का निर्देश दिया वहीं कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो अनुबंध निरस्त कर दिया जायेगा।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण में मसूरी को पहले स्थान पर लाने के लिए नगर पालिका के स्वास्थ्य सुपरवाइजरों, कार्यदायी संस्था के साथ विचार विमर्श किया गया व कहा गया कि शहर से सभी सार्वजनिक शौचाालय मानकों के अनुरूप स्वच्छ होने चाहिए, चाहे वह नगर पालिका के अधीन वाले शौचालय हों या कार्यदायी संस्था को दिए गये शौचालय हों। बैठक नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल ने कहाकि स्वच्छ भारत अभियान के मानकों के अनुसार शौचालयों का संचालन करने के लिए कार्यदायी संस्था को कहा गया है व जो अनुबंध किया गया है उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंनेे कहा कि विभाग के तालमेल को प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रयास किया जायेगा अगर अनुबंध के अनुसार कार्य नहीं किया गया तो शौचालयों का निरीक्षण कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभास सिंह ने कहा कि चकाचक शौचालय अभियान 2024 चलाया जा रहा है वहीं स्वव्छता सर्वेक्षण की टीम भी आने वाली है उसके संबंध में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि शहर के 24 शौचालय कार्यदायी संस्था को दिए गये है उनको भी बुलाकर अनुबंध के अनुसार कार्य करने को कहा गया व बताया गया कि कई शौचालयों में मानकों के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। जिसमें डिस्पले होना चाहिए, साफ सफाई होनी चाहिए, सभी में पर्याप्त स्टाफ वर्दी में होना चाहिए व समय निर्धारित होना चहिए व स्वच्छता सर्वे की टीम के निरीक्षण में मानक पूरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने शौचालयों का निरीक्षण शुरू किया जा चुका है लेकिन किसी में भी अनुबंध का पालन नहीं किया जा रहा है। सुपरवाइजरों को भी बुला कर सभी बातों को बताया गया है अगर उसके बाद भी कार्यदायी संस्था कार्य नहीं करती तो उनको नोटिस दिया जायेगा।

 

You may have missed

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।