November 6, 2026

नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा पर्यवेक्षक ने राय शुमारी की।

मसूरी।

नगर पालिका परिषद के चुनावों को लेकर भाजपा मसूरी मंडल में चुनाव पर्यवेक्षक पुरोला के विधायक दुर्गेश लाल व पूर्व जिलाध्यक्ष व विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ अध्यक्ष व सभासद पदों पर राय सुमारी की।

कुलड़ी क्षेत्र के एक होटल में आयोजित राय सुमारी को लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने एक एक कार्यकर्ता को कमरे में बुलाकर उनसे अध्यक्ष व सभासदों पर राय सुमारी ली। इस संबंध में जानकारी देते हुए चुनाव पर्यवेक्षक विधायक पुरोला दुर्गेश लाल ने कहा कि मसूरी नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से राय सुमारी ली जा रही है, जिसमें संगठन के प्रदेश, जिले, मसूरी संगठन के पदाधिकारियों के साथ राय लेंगे व उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को भेजेंगे। इस दौरान जो भी नाम आयेगे उन्हें भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि महानगर व मसूरी का दायित्व मिला है जिसमें 113 वार्ड है सभी पर चर्चा की जायेगी, वार्ता की गई व जो नाम दिए गये उन्हें आगे भेजेंगे व तीन चार दिनों में रिपोर्ट दे दी जायेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह है। उन्होंने साफ कहा कि बाहरी प्रदेशों के ओबीसी को रोकने के लिए गैरसैंण में मुददा उठाया था, आरक्षण आरोही व अवरोही क्रम में तय की गई जिसमें ओबीसी महिला को अध्यक्ष पद की सीट तय की गई इसमें किसी को सवाल नहीं उठाने चाहिए उन्हें भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। इस मौके पर प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ संजय गुप्ता ने कहा कि मसूरी में ऐसा ओबीसी महिला को लेकर कोई विरोध नहीं है, भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर सीट को निकालेंगे कही विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि राय सुमारी की रिपोर्ट 23 दिसंबर तक प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी जायेगी व 25 दिसंबर के आस पा आचार संहिता लगने सीटों को जारी कर दिया जायेगा। आरक्षण को लेकर सरकार का कोई लेना देना नहीं होता, यह शासन तय करता है कि प्रदेश में सभी को मौका मिलना चाहिए, व हर क्षेत्र में आरक्षण की सीटें दी जानी है जिसके तहत यह सीट दी गई। हर जगह सीटों को लेकर बाते हो रही है जो बेकार की बातें है जो निर्णय लिया गया है सोच समझ कर लिया गया होगा। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष, मोहन पेटवााल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मदन मोहन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, मीरा सकलानी, नर्मदा नेगी, विजय रमोला, दिनेश बडोनी, जसोदा शर्मा, अनीता धनाई, अनीता सक्सेना, नमिता कुमाई, अनीता धनाई, सपना शर्मा, अभिलाष, भरत कुर्माइं सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed