March 22, 2026

एम पीजी कॉलेज इतिहास विभाग के छात्रों ने अशोक अभिलेख का शैक्षिक भ्रमण किया।

0

 

 

मसूरी।

मसूरी एमपीजी कालेज इतिहास विभाग के छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान फील्ड सर्वें के तहत अशोक के अभिलेख का सर्वे किया व इससे संबंधित जानकारी हासिल की।

एमपीजी कालेज के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डा. दिनेश जैसाली के नेतृत्व में इतिहास विभाग के छात्र छात्राओं ने विकास नगर के कालसी स्थित अशोक के अभिलेख का शैक्षणिक भ्रमण किया। डा. जैसाली ने बनाया कि शैक्षणिक कार्यक्रम के ततहत फील्ड सर्वे हेतु इतिहास के 5वें सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को अशोक के अभिलेख का सर्वे हेतु कालसी विकास नगर ले जाया गया। शैक्षणिक भ्रमण शिक्षण का सबसे प्रभावशाली आयामह ै जिससे छात्र छात्राओं को प्रत्यक्ष रूप से ऐतिहासिक स्थल को देखने के लिए मिलता है। कालसी में स्थित अशोक का अभिलेख उत्तर भारत में उत्तराखंड के महत्व को परिभाषित करता है। इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम को एमपीजी कालेज की प्रवक्ता डा. शालिनी गुप्ता, डा. सुनील पंवार, डा. वेद प्रकाश जोशी, डा. अमिताभ भटट, आशुतोष जोशी तथा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया।एमपीजी कालेज इतिहास विभाग के छात्रों ने अशोक अभिलेख का शैक्षिक भ्रमण किया।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *