March 21, 2026

पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी चौक की उपेक्षा को लेकर मंच ने किया धरना प्रदर्शन।

0

 

मसूरी।

इंद्रमणी बडोनी विचार स्मृति मंच ने पर्वतीय गांधी इंद्रमणी बडोनी चौक पर बडोनी चौक की उपेक्षा को लेकर धरना दिया व प्रशासक नगर पालिका को ज्ञापन प्रेषित किया।

गुरुवार को इंद्रमणी बडोनी विचार स्मृति मंच के कार्यकर्ताओं ने बडोनी चौक पर धरना दिया व इंद्रमणी बडोनी चौक की उपेक्षा को लेकर नारेबाजी की। इस मौके पर पालिका प्रशासक को ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा गया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के पुरोधा इंद्रममणी बडोनी की 100वीं जयंती है, इस मौके पर बडोनी चौक पर कार्यक्रम किया जाना है, लेकिन उनकी प्रतिमा स्थल जीर्णशीर्ण अवस्था में है, नगर पालिका को बार बार कहा गया, पालिका के अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया वहीं दो सितंबर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी बडोनी चौक का भ्रमण किया व मूर्ति स्थल के जीर्णोद्वार करने के निर्देश दिए लेकिन कई माह बीतने पर भी नगर पालिका ने इंद्रमणी बडोनी चौक प्रतिमा स्थल की सुध नहीं ली वहीं उनकी प्रतिमा भी गिरने की स्थिति में है। प्रदेश सरकार ने उनकी जयंती को संस्कृति दिवस घोषित किया है। मांग की गई कि नगर पालिका मौके पर टीम भेजकर 21 दिसंबर तक प्रतिमा स्थल का जीणोद्धार व सौंदर्यीकरण करे अन्यथा 24 दिसंबर को बडोनी चौक पर धरना दिया जायेगा। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष पूरण जुयाल, महासचिव प्रदीप भंडारी, कमलेश भंडारी, चैतराम बडोनी, राम स्वरूप सेमवाल, श्याम सिह चौहान आदि मौजूद रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *