November 3, 2026

सटल सेवा एप के लिए आयोजित बैठक अधूरी जानकारी के चलते असफल।

मसूरी। आगामी सीजन को देखते हुए यातायात सुचारू रहे व पर्यटकों सहित शहर वासियों को सुविधा मिले इसके लिए कंपनी ने शटल सेवा एप जारी किया है, जिसके संचालन के लिए होटल एंव व्यापार संघ, नगर पालिका व पुलिस, टैक्सी यूनियन आदि के साथ बैठक की गई ताकि वाहनों का संचालन करने में परेशानी न हो, लेकिन अधूरी जानकारी होने के कारण बैठक सफल नहीं हो सकी।

नगर पालिका सभागार में मसूरी में शटल सेवा शुरू करने व वाहनों का संचालन विधिवत करने के लिए प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की गई जिसमें होटल एसोसिएशन, व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन के साथ ही नगर पालिका परिषद, व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एश्विन फोटेक सोल्यूशन कंपनी की ओर से शटल सेवा एैप की जानकारी दी गई लेकिन अधूरी जानकारी होने के कारण बैठक सफल नहीं हो सकी। कंपनी के प्रतिनिधि ने शटल ऐप की जानकारी दी लेकिन न ही प्रोजेक्टर चला और न ही उनके पास मसूरी के सभी होटलों की जानकारी थी, उनके पास मात्र 48 होटलों की जानकारी थी जबकि मसूरी में करीब साढे चार सौ होटलों के साथ ही होम स्टे बड़ी संख्या में हैं वहीं मसूरी से जुडे कैंपटी क्षेत्र व धनोल्टी क्षेत्र की कोई जानकारी नहीं थी। जिसके कारण एप का कोई लाभ नहीं मिल पाता। इस मौके पर कंपनी के गौरव ने बताया कि यह एप होटलों के वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए बनाया गया था, लेकिन तकनीकि परेशानी होने के कारण यह नहीं हो पाया। उन्होंने कहाकि बैठक फेलियर नहीं है, लेकिन प्रजेन्टेशन नहीं हो पाया, लेकिन इसे भविष्य में शासन व पुलिस विभाग के सहयोग से इसे लागू किया जायेगा। लेकिन जो होटल छूट गये है उन्हें जोड़ा जायेगा व एप को अपडेट किया जायेगा। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहाकि प्रशासन ने एप बनाया है, जिसमें पार्किग को दिखाना है व समय समय पर पार्किंग की जानकारी प्रशासन व पुलिस को देनी है, लेकिन एप का लाभ तभी मिल पायेगा जब पूरी जानकारी इसमें होगी। जानकारी देने के लिए एप का डेमो नहीं दिखाया जा सका, लेकिन आने वाले समय में कमियों को दूर कर बैठक की जायेगी ताकि इसका लाभ मसूरी वासियों को मिले। बैठक भी करीब एक घंटा विलंब होने से होटल व्यवसायियों ने आक्रोश भी     व्यक्त किया। इस मौके पर उत्तराख्ंाड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महासचिव अजय भार्गव, दीपक अग्रवाल, आशीष गोयल, व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, अतुल अग्रवाल, टैक्सी यूनियन के महामंत्री सुंदर सिंह पंवार, कोतवाल अरविंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में होटलियर आदि मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed