March 21, 2026

सभासद पद पर जसवीर कौर समेत 4 ने किया नामांकन

0

 

मसूरी नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की ब्रिकी के साथ ही नामांकन भी होने शुरू हो गये। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों ने 14 नामांकन फार्म खरीदे, वहीं सभासद के पदों पर 121 नामांकन पत्र लिए गये।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए रिटर्निंग अधिकारी गौरव चटवाल ने बताया कि नगर पालिका चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें छह प्रत्याशियों सरिता पंवार, नैंन्सी कैंतुरा, भरोसी रावत, उपमा पंवार गुप्ता, मीरा सकलानी व अनीता थलवाल ने 14 नामांकन पत्र खरीदे हैं। वहीं सभासद पदों पर आरओ रघुवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि सभासदों पद पर 121 नामांकन पत्र खरीदे गये जिसमें चार ने नामांकन किया। जिसमें वार्ड नबंर 13 से तीन बार की निर्वाचित सभासद जसबीर कौर, वार्ड नंबर 3 ने चंद्र लाल, वाडं नंबर एक से अंजना असवाल, व वार्ड नंबर 11 से कुलदीप रौछेला ने सभासद पर के लिए नामांकन पत्र भरा। नगर पालिका चुनाव नामांकन को लेकर दो कक्ष बनाये गये है जिसमें एक कक्ष पर अध्यक्ष पद व एक कक्ष में सभासद पद पर नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *