March 21, 2026

डीएलएफ ने मजदूर संघ की 12 महिलाओं को कंबल किए वितरित।

0

मसूरी/

डीएलएफ केे प्रबंधक कर्नल अनिल कुमार थापा के माध्यम से मजदूर संघ की 12 विधवा महिलाओं को ठंड से बचने के लिए कंबल, स्वेटर व राशन का किट वितरित किया गया।

शहीद स्थल के निकट एक कार्यक्रम में डीएलएफ की ओर से प्रबंधक कर्नल अनिल थापा के माध्यम से मजदूर संघ की 12विधवा महिलाओं को कंबल, स्वेटर व राशन किट वितरित किया गया। इस मौके पर मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान ने बताया कि डीएलएफ मजदूर संध का लगातार सहयोग कर रहा है व इसी दिसंबर प्रथम सप्ताह में मजदूर संघ की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दोना पत्तल मशीन व रॉ मटीरियल दिया गया था। इस मौके पर मजूदर संघ सचिव संजय टम्टा, वीरेंद्र डुगरियाल व मजदूर संघ के सदस्य मौजूद रहे।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *