March 6, 2026

भगवान शंकर आश्रम द्वारा नववर्ष के उपलक्ष में 21 परिवारों को राशन बांटा।

0


मसूरी। आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन के तत्त्वावधान में संचालित भगवान शंकर आश्रम ने घोषित माँ अन्नपूर्णा भंडारा कार्ड योजना के अन्तर्गत क्षेत्र के अतिनिर्धन और वंचित 21 परिवारों को निःशुल्क जनवरी माह का मासिक घरेलू राशन वितरित किया गया।
अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री के अनुसार ट्रस्ट के अध्यक्ष और आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता परमप्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के निर्णय के अनुसार आश्रम द्वारा समग्र मानवता के कल्याण हेतु यह अभियान गत मार्च 2020 से संचालित है। आश्रम द्वारा संचालित मुफ़्त भंडारा कार्ड योजना के अंतर्गत जनवरी माह का राशन 21 परिवारों को वितरित किया गया। ऐसी मान्यता है कि वर्ष के प्रथम दिन हम जो कृत्य करते हैं उसकी प्रतिछाया वर्ष भर पड़ती है। अनेकों प्रकार के संकल्प हम लेते हैं किंतु अगर हम ईश्वरीय कार्यों को करने के संकल्प ले सकें तो हमारा जीवन प्रभावशाली एवं समृद्धि की ओर अग्रसारित होगा। सब काज ईश्वर कृपा से ही संभव होते हैं, आरोग्य और प्रफुल्ता का दाता भी ईश्वर है। नव वर्ष के प्रथम दिवस पर गुरुदेव श्री आर्यम के सानिध्य में आश्रम पधारे भक्तों ने वर्ष भर के लिए पुण्य सिंचित कर लिया है। राशन वितरण में भगवान शंकर आश्रम मॉरीशस के नवीन कोजी एवं स्विट्जरलैंड जीतेश आर्यम के भी उपस्थित थे। ज्ञान और धर्म की लौ जो आज भारत में जगी है उसका प्रकाश सम्पूर्ण विश्व में प्रकाशित होगा। भंडारा कार्ड धारक व्यक्तियों को दी जाने वाली सामग्री में सभी वस्तुओं की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाता है। इन वस्तुओं में 15 किलो गेहूँ का आटा, 10 किलो चावल, 5 किलो चीनी, दो किलो काला चना, दो लीटर सरसों का तेल, चायपत्ती, धनिया पावडर, लाल मिर्च, पिसी हल्दी प्रत्येक 250 ग्राम, एक किलो नमक आदि प्रदान किया जाता है। अति निर्बल, बीमार और आने में असमर्थ परिवारों को राशन उनके घरों पर भी पहुँचाया जाता है। बच्चों द्वारा त्याग दिए गए वृद्ध व्यक्तियों ,निराश्रित विधवाओं, बेसहारों के अपंग, बीमार और अत्यंत निर्धन व्यक्तियों के लिए यह भंडारा कार्ड योजना आश्रम की तरफ़ से संचालित है जिसे शीघ्र ही अन्य अनेक स्थानों तक विस्तारित किया जाएगा। राशन वितरण कार्यक्रम में अंजलि सोनकर, प्रतिभा आर्य, उत्कर्ष सिंह, प्रीतेश आर्य, संतोष, राजेश टमक, हरीश त्यागी, संजय महाजन, श्वेता जायसवाल, सुनील आर्य, जीतेश आर्यम, प्रिया कोज़ी, गिरीशा कोज़ी, आशीष कुमार पाल, सोमा कुमार, मोहित आदि का सहयोग रहा।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *