November 5, 2026

भाजपा कामकाजी बैठक में वार्ड सदस्यों को चुनाव जीतने के टिप्स दिए।

मसूरी। नगर पालिका चुनावों को लेकर भाजपा मसूरी मंडल ने प्रभारी कैलाश पंत व युवामोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के नेतृत्व में कामकाजी बैठक की जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिए गये।

भाजपा मुख्य चुनाव कार्यालय में आयोजित कामकाजी बैठक में मसूरी विधानसभा प्रभारी कैलाश पंत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हर वार्ड में जाकर हर घर में जाकर भाजपा सरकार के किए गये कार्यों के बारे में बताये व कहे कि तीन इंजन की सरकार बनेगी तो शहर का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने भी देहरादून में कहा कि मसूरी में इस बार सबसे सक्षम प्रत्याशी है व इस बार भाजपा अध्यक्ष पद सहित सभासदों के पद पर भी चुनाव जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे सभासद व अध्यक्ष दोनों प्रत्याशियों के लिए मत मांगे व हर वार्ड की अलग टीम बने। इस मौके पर युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि मसूरी में पहली बार महिला को टिकट मिला है और भाजपा को हर चुनाव में सांसद, विधायक बनाने में मातृ शक्ति का योगदान रहा है और अब जब महिला प्रत्याशी है तो निश्चित की जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मीरा सकलानी जहां योग्य प्रत्याशी है वहीं उन पर आज तक कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है व सभी प्रत्याशियों में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि यह मसूरी मंडल है जिन्हांने 2014 से लेकर आज तक सांसद व विधायक का चुनाव लगातार जिताया है और इस बार मसूरी में भाजपा का नेतृत्व विजयी होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ लगना होगा व कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके लिए माहौल बनाने के साथ ही चुनाव प्रबंधन मजबूत करना होगा। इस मौके पर मीरा सकलानी ने कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं का पूरा साथ मिल रहा है व सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरा सहयोग कर रहे है लेकिन थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत है, सुबह जल्दी आकर हर वार्ड में जाकर प्रचार करना होगा ताकि जीत सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने भी कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए व कार्यकर्ताओं में जोश भरा व कहा कि इस बार पालिका में भाजपा का अध्यक्ष सहित सभासदों को भी जिताएं ताकि तीन इंजन की सरकार बन सके। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेद्र रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, अनिल गोदियाल आदि मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया व कार्यकर्ताओं को कडी मेहनत कर पालिका में भाजपा का बोर्ड लाने का आहवान किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया। इस मौके पर सभी सभासद प्रत्याशी व भाजपा कार्यकर्ता मौजुूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed