November 5, 2026

मसूरी में गोल्फ कार्ट चलने से पर्यटकों में उत्साह।

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में गोल्फ कार्ट चलने से पर्यटन में चार चांद लग गये है। उत्तर भारत का मसूरी पहला हिल स्टेशन है जहां पर्यटकों को आवागमन के लिए गोल्फ कार्ट की सुविधा प्रदान की जा रही है।

पर्यटन नगरी मसूरी में मालरोड पर आने जाने के लिए साइकिल रिक्शा की सुविधा थी लेकिन इनकी संख्या अत्यधिक होने के कारण पर्यटकों को मालरोड का आनंद लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिस पर जिलाधिकारी ने मसूरी में गोल्फ कार्ट चलाने का निर्णय लिया व अभी चार गोल्फ कार्ट से यह व्यवस्था शुरू की गई व शीघ्र ही दस गोल्फ कार्ट और आने वाली है। जिससे पर्यटकों सहित स्थानीय नागरिकों को एक स्थान से दूसरे स्थान आने जाने के लिए बेहतरीन सुविधा उपलब्ध हो गयी है व जिलाधिकारी सविन बंसल की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है। पर्यटक जमकर गोल्फ कार्ट की सेवा का आनंद ले रहे है। दिल्ली से आये पर्यटक आदेश कुमार ने कहा कि वह लगातार मसूरी आते रहते हैं, लेकिन पहले इस तरह की सुविधा नहीं थी और रिक्शा भी केवल मालरोड तक ही सेवा देते थे, लेकिन अब गोल्फ कार्ट के चलने से मालरोड के अलावा अन्य स्थानों पर भी आवाजाही की जा रही है। पर्यटक कविता अग्रवाल ने कहा कि गोल्फ कार्ट चलाये जाने से मसूरी में घूमने आने वाले पर्यटकों को अब परेशान नहीं होना होगा व अब पिक्चर पैलेस व लंढौर के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध होने से पर्यटन को बढावा मिलेगा। मजदूर संघ के सचिव संजय टम्टा ने कहा कि गोल्फ कार्ट के चलने से पर्यटक खुश हैं व इस सुविधा की सराहना कर रहे हैं। लेकिन मजदूर संघ का कहना है कि गोल्फ कार्ट की सुविधा से स्थानीय लोग भी खुश है लेकिन इनकी बैटरी जल्दी डाउन हो रही है, जिसके कारण परेशानी हो रही है इसकी शिकायत प्रशासन से की गई है। इस मौके पर मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत चौहान ने कहा कि गोल्फ कार्ट के आने से पर्यटक खुश हैं, जो पर्यटक चल नहीं पाते, या अपंग है, उनके लिए यह बहुत ही सुविधा जनक है, वहीं इसका लाभ मालरोड के अलावा अन्य क्षेत्र को भी मिल रहा है व स्थानीय लोग भी इसका लाभ ले रहे हैं।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed