November 5, 2026

मसूरी में बारिश व ओले पड़े, धनोल्टी, बुरांश खंडा, सुरकंडा में बर्फबारी।

मसूरी। पर्यटन नगरी में मौसम खराब होने से कड़ाके की सर्दी शुरू होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह से ही बारिश व ओलावृष्टि हो रही है जबकि मसूरी के आसपास के क्षेत्रों, बुरांसखंडा, धनोल्टी, सुरकंडा, काणाताल व नाग टिब्बा में हिमपात हो रहा है व पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है।
पर्यटन नगरी में रात से मौसम खराब है लेकिन सुबह से बारिश हो रही है। लगातार बारिश व दोपहर में ओलावृष्टि से मौसम काफी ठंडा हो गया है, जिससे जन जीवन प्रभावित हो रहा है। कडाके की सर्दी होने से लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हो गये है। जबकि मसूरी के आस पास के क्षेत्रों में सुबह से बर्फबारी हो रही है व पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया है। बुरांसखंडा, धनोल्टी, सुरकंडा, काणाताल सहित नाग टिब्बा में बर्फ पड़ रही है जिसका पर्यटक जमकर आनंद ले रहे हैं। मसूरी घूमने आये पर्यटको ने बारिश होने के कारण बर्फ देखने की चाहत से धनोल्टी का रूख किया व वहां जाकर जमकर बर्फबारी का आनंद लिया। इस मौके पर मसरी घूमने दिल्ली से आये पर्यटक जगदीश कुमार ने होटल वाले से पूछा कि बर्फ पड़ेगी तो होटल में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि मसूरी में मौसम बर्फबारी का नहीं है लेकिन धनोल्टी जाओ वहां बर्फबारी हो रही है। यह सुनकर पर्यटक व उसके परिजनों में एक उत्साह नजर आया व होटल से चैकआउट करने के बाद धनोल्टी का रूख किया व वहंा जाकर बर्फबारी का आनंद लिया।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed