November 6, 2026

पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी सहित सभासदों का नागरिक अभिनंदन किया गया।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीरा सकलानी व सभी सभासदों का नगर पालिका टाउन हाल में सार्वजनिक नागरिक अभिनंदन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट व प्रदेश के काबीना मंत्री बतौर विशिष्ट अतिथि गणेश जोशी मौजूद रहे। इस मौके पर नव निर्वाचित निर्दलीय सभासद गौरी थपलियाल व अमित भटट सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेदं्र भटट ने कहा कि लंबे समय बाद भाजपा ने मसूरी में मीरा सकलानी को पालिकाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया व जनता का आभार व्यक्त किया वहीं कहा कि जनता से सामंज्य स्थापित कर मसूरी के विकास के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने हिमाचल से भी कड़ा भूकानून पास किया है जिसका स्वागत किया जाना चाहिए, जो लोग चंदा वसूली के नाम पर भूकानून की बात करते थे आज सभी चुप है। सदन ने भी पारित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब देव भूमि खेल भूमि बनने जा रही है, इस बार उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया व देश में सातवें स्थान पर आया और आने वाले समय में उत्तराख्ंाड के खिलाड़ी एशियाई खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्हांेने प्रधानमंत्री का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने उत्तराख्ंाड में खेलों के आयोजन की अनुमति दी। उन्होंने मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के सदन में कहे गयी बात पर खेद व्यक्त किया है तो भी किसी भी जन प्रतिनिधि को इस प्रकार की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए, उत्तराखंड सबका है न कोई देशी है न पहाड़ी है। अगर कोई गलत करता है तो उसका संज्ञान लिया जाता है। सभी को संयम से बोलना चाहिए। इस प्रकार का विवाद राज्य हित में नहीं है। उसके दूसरे पहलू को भी समझना पडेगा जो लोग मुददा विहीन हो चुके है वह इस बात को बढावा दे रहे है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की जनता का आभार व्यक्त किया जिन्होंने मसूरी में भाजपा का बोर्ड बनाया। उन्होंने कहाकि जनता ने जिस विश्वास से चुना है उस पर खरा उतरना होगा, पहली बार जीतना आसान होता है लेकिन उस जीत को बरकरार रखना बड़ी चुनौती होती है इसके लिए जनता के बीच बराबर संपर्क रखना होगा व जनहित के कार्य करने होंगे। इस मौके पर उन्हेांने कहा कि मसूरी में वेंडर जोन के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी, इसके लिए पालिका प्रस्ताव तैयार करे ताकि इस कार्य को शीघ्र किया जा सके। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई दी व कहा कि उन्होंने जिस विश्वास से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उन्हें निराश नहीं किया जायेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहाकि नगर पालिका में बोर्ड बनने पर जनता का आभार व्यक्त करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहाकि मसूरी की समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है हालंाकि अभी एक माह भी नहीं हुआ लेकिन इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने भू कानून का समर्थन किया व कहा कि पहाड़ो पर लगातार भूमि बाहरी व्यक्ति खरीद रहे थे, लेकिन दो जिले जो छोडे गये उसके पीछे भी मकसद है ताकि वहां पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा सकें। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पालिका सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, बबीता मल्ल, विशाल खरोला, रूचिता गुप्ता, अमित भटट, गीता कुमाई, रणवीर कंडारी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, रजत अग्रवाल, कुशाल राणा, नरेद्र मेलवाल, अरविंद सेमवाल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व शहर निवासी मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed