November 6, 2026

नगर पालिका वित्तीय वर्ष की बैठक में 62 प्रस्ताव लाए गए जिन में चार प्रस्ताव पर संशोधन करने के साथ सभी प्रस्ताव पास किए गए।

मसूरी/नगर पालिका परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025- 26 का बजट प्रस्तुत किया गया जिसमें 55 करोड़ एक लाख बीस हजार की अनुमानित आय के सापेक्ष 54 करोड़ 91 हजार व्यय का बजट रखा गया जिसमें दस लाख 20 हजार की बचत का अनुमान है। वहीं वर्ष 2024-25 के बजट में 43 करोड, 61 लाख 55 हजार 131 रूपये की आय दर्शायी गई जिसके सापेक्ष 42करोड़ 19 लाख 75 हजार 944 व्यय दर्शाया गया व माह फरवरी तक पालिका के पास एक करोड़ 41लाख 79 हजार 187 रूपये की बचत दिखाई गई। पालिका सभागार में आयोजित वित्तीय वर्ष की बैठक में 62 प्रस्ताव लाये गये जिसमें चार प्रस्तावों पर संशोधन करने के साथ सभी प्रस्ताव पास किए गये।
बैठक में पालिका शहर से बंदरों की संख्या बढने पर उन्हें पकड़ने का प्रस्ताव पास किया गया वहीं बोर्ड में वेंडर जोन बनाये जाने के प्रस्ताव की समीक्षा की गई व निर्णय लिया गया कि प्राइवेट संपत्ति पर बनने वाले वेंडर जोन की डीपीआर संपत्ति स्वामी के साथ पूरी शर्ते तैयार करने के बाद बनायी जायेगी। मसूरी के विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने व मालरोड पर वाहनों पर साढे चार बजे से रात्रि दस बजे तक पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पास किया गया जिसमें स्कूल के छात्रों व इंस्टीटयूट में पढने वाले छात्रों को सांय छह बजे तक छूट दी जायेगी व रोगियों तथा वरिष्ठ नागरिकों को भी मालरोड पर जाने में छूट दी जायेगी। बैठक में रोपवे लीज पर दिए जाने पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि पालिका भविष्य में किसी भी प्रकार की मरम्मत की धनराशि नहीं देगी, वहीं शिफन कोर्ट के बेघरों के लिए शीघ्र जमीन आवंटित करने का निर्णय लिया गया ताकि उनके आवास बनाये जा सकें। बैठक में अंडर 15 के प्रस्ताव पर सेंट मेरी अस्पताल के खोलने या लीज पर देने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया कि बोर्ड अंडर 15 के तहत कोई प्रस्ताव पास नहीं करेगी पूर्व में इसका गतल उपयोग किया गया है। वहीं मालरोड पर तोड़ी गई गर्ग डिस्पेंसरी के स्थान पर पुनः डिस्पेंसरी का निर्माण किया जायेगा। बैठक की जानकारी देते हुए पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि बोर्ड बैठक में वित्तीव वर्ष के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया व कहा कि पिछली बोर्ड व प्रशासन के कार्यकाल में व्यय मनमानी तरीके से किया गया। आश्चर्य की बात है कि पालिका की जो संपत्ति लीज पर दी गई है उसमें टर्म एवं कंडीशन केे बावजूद उसके रख रखाव के बिल पूर्व पालिका में पास किए गये जो आगे नहीं किए जायेंगे इसके लिए पालिका सभासदों ने बारीकी से इस प्रस्ताव को देखा जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र है। उन्होंने बताया कि मालरोड पर वाहनों पर साढे चार बजे से दस बजे तक प्रतिबंधित रहेगा व जिनके घर मालरोड पर है उनके लिए छह बजे तक छूट रहेगी व रोगियों व वरिष्ठ नागरिकों को पालिका की आवाजाही पालिका के परमिट के बाद जाने दिया जायेगा।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed