November 5, 2026

भाजपा स्थापना दिवस व अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाएगी।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने आगामी अंबेडकर जयंती व भाजपा के स्थापना दिवस को उत्साह से मनाने के लिए बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के पूर्व मंुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि एक समय वो था जब भाजपा के लोग बंद कमरों में बैठक करते थे और आज भाजपा के नेता जब बोलते हैं तो पूरा विश्व उसका संज्ञान लेता है।
महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के सभागार में आयोजित भाजपा मसूरी ंमंडल की बैठक में स्थापना दिवस व अंबेडकर जयंती को उत्साह से मनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गये कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम संयोेजक रजत अग्रवाल ने बताया कि आगामी छह अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनायेगा व पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका सम्मान करेगा व हर बूथ स्तर व शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे व हर भाजपा कार्यकर्ता के घर पर पार्टी का ध्वज फहराया जायेगा। वहीं अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाया जायेगा वहीं एक देश एक चुनाव पर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा की स्थापना के बाद से पार्टी ने कम समय में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन इसमें हर भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत है और आज भाजपा देश के साथ कई प्रदेशों में सत्ता में है और विश्व में अपनी अलग पहचान बना रखी है। जबकि पहले भारत को विश्व स्तर पर सम्मान नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि आज जब विश्व मंच पर भाजपा के बडे नेता बोलते है तो पूरा विश्व संज्ञान लेता है और यह ताकत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली है। उन्होंने कहा कि पार्टी बड़ी होने पर मतभेद होते रहते है लेकिन उसके बाद भी पार्टी का कार्य करना पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। इस मौके पर मुख्य वक्ता पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस पूरे उत्साह से मनाया जायेगा। जिसे बूथ स्तर पर मनाया जायेगा जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि इसमें पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर सम्मान करेंगे व पार्टी का झंडा फहरायेंगे। वहीं अंबेडकर जयंती को भी धूमधाम से मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी के कार्यकर्ता पूरी ताकत से कार्य करते है व विगत पालिका चुनाव में उनकी कार्यप्रणाली व मेहनत के दम पर भाजपा ने जीत दर्ज की। वहीं उन्होंने कहा कि हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे व बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी के स्थापना व नीतियों के बारे में जानकारी देनी है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने भाजपा के स्थापना से लेकर आज तक भाजपा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मोहन पेटवाल, आर्यनदेव उनियाल, सभासद गौरी थपलियाल, रणवीर कंडारी, अमित भटट, अनीता धनाई, विजय बिंदवाल, धर्मपाल पंवार, दर्शनी सेमवाल, कमला थपलियाल, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed