July 12, 2025

लगातार बढ़ता जा रहा है मजदूर संघ विवाद।

0

मसूरी। मजदूर संघ के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ रहा है हालं ही में बनायी गई नई कार्यकारणी ने पूर्व कार्यकारणी के पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह तानाशाही रवैया अपना कर मजदूर संघ कार्यालय पर कब्जा किया हुआ है।

मजदूर संघ के नव निर्वाचित महामंत्री सोबन सिंह पंवार ने अवगत कराया कि पुरानी कार्यकारणी भंग होने के बाद चुनाव करवाये गये लेकिन पुरानी कार्यकारणी आज भी कार्यालय पर कब्जा जमाये बैठी है जो अपने हितों को साधने में लगे हैं व संगठन को नुकसान पहुंचा रहे हैं व मजूदरों को गुमराह कर रहे हैं। वहीं मजूदरों का अहित कर स्वयं गोल्फकार्ट का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोल्फ कार्ट की मांग कभी मजदूरो ने नहीं की बल्कि ई रिक्शा की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी भी कि शीघ्र संघ का आडिट करवाया जायेगा व पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। वहीं आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारणी के लोग उन्हें डरा धमका रहे है ऐसे सात लोगों के खिलाफ एसएसपी के समक्ष नामजद तहरीर दी गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दो बाहरी लोग भी संगठन को तोड़ने में सहयोग कर रहे हैं, जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *