November 7, 2026

मसूरी देहरादून मार्ग पर मैगी प्वाइंट के निकट लगी भीषण आग, 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर मैगी प्वाइंट के निकट आज प्रातः भीषण आग लग गई जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने मसूरी वन प्रभाग, फायर सर्विस और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सभी संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया तथा लगभग 2 घंटे की कड़ी मस्कट के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता को आसपास की दुकानें इसकी चपेट में आ जाती व बडा नुकसान हो सकता था।

मसूरी देहराूदन रोड पर मैगी प्वांइट के समीप जंगल में भीषण आग लग गई व तेज हवा चलने के साथ विकराल हो गयी। स्थानीय लोगों ने वन विभाग, पुलिस व फायर को सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय दुकानदारों ने दुकानों के करीब आग आने पर अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था, लेकिन वन विभाग, फायर सर्विस, पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी कशक्त कर आग पर काबू पा लिया व बडा नुकसान होने से बच गया। हालांकि आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। मसूरी वन प्रभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर किसी व्यक्ति द्वारा प्लाटिंग की जा रही थी। स्थानीय दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि सुबह जब उन्होंने अपनी दुकान खोली तो आसपास के जंगलों से धुआं उठ रहा था जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया स्थानीय लोगों द्वारा जिसकी सूचना संबंधित विभागों को दी गई और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में मसूरी वन प्रभागीय अधिकारी अमित कंवर ने बताया कि सूचना मिलते ही मसूरी वन विभाग द्वारा टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया साथ ही पुलिस और फायर को भी इसकी सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है यदि कोई इसमें दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। आग लगने से आस पास के दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया था। उन्होंने वन विभाग, पुलिस व फायर का विशेष धन्यवाद किया कि उन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया वरना बडा नुकसान हो सकता था।

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed