November 7, 2026

सेंट जॉर्ज सांस्कृतिक महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम।

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज में दो दिवसीय ‘मैनरफेस्ट’ प्रतियोगिता का समापन धूमधाम से ंसंपन्न हो गया। सांस्कतिक महोत्सव के अंतिम दिन अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में मार्थिन्स सदन ने पहला, टैपसिल्स ने दूसरा व गेटलीज सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सेंट जार्ज कालेज के सभागार में रंगोली, माइम, हिंदी कहानी वाचन, कविता प्रतियोगिता व दास्ताने गोइ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जूनियर व सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताएँ रहीं। कॉलेज की वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सभी सदनों के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायकों के रूप में सुनिता रेखी, विजयलक्ष्मी चिन्ना, अतुल पुंडीर, सुमन तिवारी, शोभा जैन, अनुराधा त्रिवेदी, प्रतिभा द्विवेदी शाह, प्रगति बिष्ट, राहुल नेगी, प्रशस्ति पंुडीर, एकता, पवन, सरोज, करन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर वर्ग में सार्थक सेमल्टी व एल्विन जॉय टिग्गा को संयुक्त रूप में, जूनियर में मेहतेज सिंह साहनी को, इंटर्स में काव्या भरतिया को व सीनियर में क्रिस्टोफर डिसूजा को व्यक्तिगत चैंपियनशिप मिली। मार्थिन्स सदन सर्वाधिक 587 अंक पाकर विजेता घोषित किया गया। टैपसिल्स सदन 449 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर व गेट्लीज सदन 432 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद््ध अभिनेत्री, नृत्यांगना व कोरियोग्राफर मोहिना कुमारी सिंह की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। छात्रों की प्रतिभा को सराहते हुए उन्होंने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें सेंट जॉर्ज सरीखे विद्यालय में अपनी प्रतिभा को निखारने के अनेक अवसर मिलते हैं। प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी बद्रर फिलिक्स कुमार, कलचरल को-ओर्डिनेटर दीपाली बल्लभ व भवनेश नेगी के दिशा निर्देशन में प्रतियोगिताएँ संपन्न हुई। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को मंच पर अपनी प्रतिभा को निखारने का कोई भी अवसर चूकना नहीं चाहिए क्योंकि हर विद्यार्थी में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है

मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl Devendra Uniyal मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। आज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहाl ठंड के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई। मसूरी में दिनभर झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा लुढ़का – माल रोड पर पसरा सन्नाटा मसूरीl संवाददाता मसूरी में आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई और अचानक ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्म कपड़ों में नजर आए। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के चलते माल रोड सहित पर्यटक स्थलों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। घूमने आए अधिकांश पर्यटक होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। बारिश से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह स्कूल जाते समय भीगते हुए बच्चे नजर आए। कई जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में भी दिक्कत हुई।

You may have missed