March 7, 2026

मसूरी देहरादून मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत एक घायल।

0

मसूरी – मसूरी देहरादून रोड पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इसी कड़ी में रात्रि लगभग 1 बजें एक निजी वाहन मसूरी से देहरादून कि तरफ जा रहा था।गलोगी धार के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
कोतवाली मसूरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि 01:25 पर मेजर अंशुमान त्रिखा के द्वारा अपने मोबाइल संख्या 9465450584 से सरकारी फोन 9411112817 पर वॉट्सएप कॉल द्वारा बताया गया कि झड़ीपानी के पास देहरादून की ओर जाते हुए उनका वाहन गिर गया हैं। अंशुमान द्वारा कहा गया कि वह अभी अभी ऊपर पहुंचे हैं।मदद चाहिए । तो इस सूचना पर S.S.I कृष्ण कुमार सिंह व रात्रि अधिकारी SI पंकज,महिपाल के साथ चीता लाइब्रेरी और लंढौर को साथ लेकर घटना स्थल पहुंचे और उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचित किया और sdrf भी मौके पर पहुंचे।
मौके पर घायल अंशुमान मिले जिन्होंने बताया कि हम लोग देहरादून से मसूरी आयें थे वापस जाते हुए गाड़ी गिर गयी । घटना स्थल ग्लोगी के पास है जहां पर फायर, पुलिस और SDRF के जवानों के द्वारा गाड़ी में बॉडी मिलने की सूचना दी तथा एक व्यक्ति की बॉडी बाहर मिली मौके पर मृतकों के परिजन भी आ गयें थें। शवों को शवगृह कोरोनेशन भिजवाया गया।
मृतकों के नाम सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष ओर कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व० कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून है।
अग्निशमन से उपस्थित कर्मी
1Fsso श्री धीरज सिंह तड़ियाल
2 DVR श्री अनिल कुमार
3 Fm विनोद राणा
4 Fm सुभाष नवाल
5 Fm मोहित बिष्ट

+ posts

संपादक: देव उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *