टाउन हॉल में नेशनल कराटे प्रतियोगिता शुरू।।
मसूरी नगर पालिका टाउन हाल में 23वीं नेशनल तेनशिनकान कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें देश भर के 250 कराते खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें दिल्ली,उत्तराखंड, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आसाम, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों से थे। इस मौके पर मसूरी गर्ल्स इंटर कालेेज की छात्राओं ने मनमोहन सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में 13 वर्ष बालक में अर्चित ने पहला, जोय रिचर्ड ने दूसरा व कृष्णा ने तीसरा, काता 9 वर्ष बालिका में सानवी ने पहला, अंकिता दास ने दूसरा व रिदिमा ने तीसरा, सिद्धि सुमन ने पहला व प्रेमा राई ने दूसरा स्थान हासिल किया। 7 वर्ष बालक में बोधिक ने पहला व हरमन ने दूसरा, काता 10 वर्ष बालक में हार्दिक यादव ने पहला, अर्थव कश्यप ने दूसरा व शाश्वत व बौधिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं यश वर्धन ने पहला शिवम सिंह ने दूसरा, निखिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। काता 8 वर्ष बालक में अहिराज ने पहला, विवान ने दूसरा, प्रत्यूष ने तीसरा, आरूष ने पहला व रियांश ने दूसरा स्थान हासिल किया।12 वर्ष बालिका में अराध्या ने पहला, हर्षिता ने दूसरा, मान्या ने तीसरा, प्रियांशी ने पहला व रिशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। 13 वर्ष बालिका में दीक्षा ने पहला दर्शिता ने दूसरा, काता 9 वर्ष बालक में अर्नव ने पहला व तेजस ने दूसरा ,यूवान ने पहला, कीर्तिमान ने दूसरा व हितार्थ ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष हानशी हसरत खान, रूपचंद्र गुरूजी, सुरेश गोयल, बिजेंद्र पुडीर, जगबीर भंडारी, प्रदीप रौछेला, विजय जुगराण, आदि मौजूद रहे।
संपादक: देव उनियाल